6, 7 और 10 वर्षीय बालिकाओं के साथ मोईन ने की अश्लील हरकत, SP बोले- मामला बेहद संवेदनशील, चिह्नित केस के रूप में होगी कार्रवाई

रतलाम की स्टेशन रोड पुलिस ने मोईन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने तीन बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की।

6, 7 और 10 वर्षीय बालिकाओं के साथ मोईन ने की अश्लील हरकत, SP बोले- मामला बेहद संवेदनशील, चिह्नित केस के रूप में होगी कार्रवाई
तीन मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी मोईन उर्फ चिंटू।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने महज 6, 7 और 10 साल की तीन बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत की। बालिकाओं के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कर पैदल न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार घटना 20 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़ित बालिकाओं के परिजन के अनुसार मुताबिक वे बाजार गए थे। इस दौरान 10, 7 और 6 वर्षीय तीन बालिकाएं घर में थीं। खेलते-खेलते वे पास ही में रहने वाले मोईन उर्फ चिंटू नामक व्यक्ति के घर बिल्ली लेने गईं थीं। परिजन का आरोप है कि आरोपी मोईन ने तीनों बालिकाओं को जबरदस्ती किस किया और बुरी नीयत से हाथ पकड़ा। इतना ही नहीं, उसने बच्चियों के प्राइवेट पार्ट को भी टच किया।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

डरी-सहमी बालिकाएं घर पहुंची और परिजन व रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी। परिजन ने तत्काल उनके साथ स्टेशन रोड थाने पहुंच कर आरोपी मोईन के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोईन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 333 और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार को पुलिस आरोपी को थाने से पैदल ही न्यायालय ले गई।

जल्द दिलाएंगे सजा

एसपी अमित कुमार ने मीडिया को बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को 'चिन्हित प्रकरण' (Identified Case) के रूप में लेकर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। आरोपी को अदालत से जल्द से जल्द और सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अभियोजन और लीगल सेल को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें