कांग्रेस नेता आशीष डेनियल (मैड़ा) के घर चल रहा था जुआ! 2 बेटों सहित 9 जुआरी गिरफ्तार, 69 हजार रुपए बरामद

रतलाम के हापूखेड़ी-सनावद रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में कांग्रेस नेता आशीष डेनियल के बताए जा रहे मकान पर जुए के फड़ पर पुलिस की कार्रवाई। कांग्रेस नेता के दो बेटों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, 68,900 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद।

कांग्रेस नेता आशीष डेनियल (मैड़ा) के घर चल रहा था जुआ! 2 बेटों सहित 9 जुआरी गिरफ्तार, 69 हजार रुपए बरामद
जुआ खेलते कांग्रेस नेता आशीष डेनियल के 2 बेटों सहित 9 आरोपी गिरफ्तार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने हापूखेड़ी-सनावद रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में देर रात छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए आरोपियों में कांग्रेस नेता आशीष डेनियल (मैड़ा) के दो बेटे बेटू मैड़ा और नंदू मैड़ा भी शामिल हैं। जिस मकान में ताश के पत्तों पर दांव लगाए जा रहे थे, वह कांग्रेस नेता का ही बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से कुल 68,900 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, सालाखेड़ी चौकी के प्रधान आरक्षक को गश्त एवं हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि हापूखेड़ी-सनावद रोड पर बेटू मैड़ा के मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर मकान की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खिड़की से देखने पर कमरे में 9 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।

ये हुए गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में बेटू मैड़ा उर्फ एलेन डेनियल (26) तथा नंदू मैड़ा उर्फ एशले डेनियल (25) दोनों निवासी अलकापुरी / आमलिया भेरू, रितिक चावण (26) निवासी जवाहर नगर, पीयूष सिंह (27) निवासी अलकापुरी, अरुण जैन (27) निवासी कस्तूरबा नगर, पवन (49) निवासी पारस नगर, आकाश बौरासी (25) निवासी शिवनगर, यूसुफ मोहम्मद (42) निवासी विनोबा नगर और जय वर्मा (23) निवासी कसारा बाजार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों तलाशी तथा जुए के फड़ से कुल 68,900 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक द्युत अधिनियम (पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट) 1976 की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें

पेशी के दौरान मुंह छिपाते रहे आरोपी

पुलिस कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को अनुविभागीय अधिकारी (SDO) के समक्ष पेश किया गया। पेशी के लिए ले जाते समय आरोपी मीडिया कैमरों से अपना चेहरा छिपाते नजर आए। बता दें कि, बेटू और नंदू मैड़ा के पिता आशीष डेनियल कांग्रेस नेता हैं और विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वे पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। बता दें कि, डेनियल पर पूर्व में उनके ऑफिस में काम करने वाली एक युवती ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। युवती का आरोप था कि उन्हें डराया-धमकाया भी गया। मामले में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें