धर्म-संस्कृति : नानीबाई रो मायरो कथा 20 से 24 जनवरी तक कस्तूरबा नगर में, पं. अनिरुद्ध मुरारी सुनाएंगे कथा

रतलाम शहर के कस्तूरबानगर में नानीबाई रो मायरो कथा का आयोजन 20 जनवरी से होगा। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा द्वारा किए जा रहे आयोजन में पं. अनिरुद्ध मुरारी कथा सुनाएंगे।

Jan 17, 2025 - 21:05
 0
धर्म-संस्कृति : नानीबाई रो मायरो कथा 20 से 24 जनवरी तक कस्तूरबा नगर में, पं. अनिरुद्ध मुरारी सुनाएंगे कथा
नानीबाई रो मायरो कथा 20 जनवरी से।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं मित्र मंडल द्वारा 20 से 24 जनवरी तक नानीबाई रो मायरो कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा पं. अनिरुद्ध मुरारी प्रस्तुत करेंगे।

कथा संयोजक एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने बताया कि नानीबाई रो मायरो का आयोजन कस्तूरबा नगर गली नम्बर 6 स्थित गरबा मैदान पर होगा। कथा रोज दोपहर 1.00 से शाम 4.00 बजे तक होगी। निगम अध्यक्ष शर्मा के अनुसार 20 जनवरी सोमवार को सुबह 11.30 बजे मनीष नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर से पोथी यात्रा निकलेगी जो कथा स्थल तक जाएगी। कथा संयोजक एवं निगम अध्यक्ष शर्मा तथा मित्र मंडल ने श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में उपस्थित हो कर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।