चेतन्य काश्यप फाउंडेशन 10वीं और 12वीं के 2500 मेधावी विद्यार्थियों का करेगा सम्मान, 93 प्रतिशत व अधिक अंक वाले 121 विद्यार्थी अतिथियों के साथ साझा करेंगे मंच

रतलाम में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 2500 मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। सभी को रिस्ट वाच और शील्ड प्रदान की जाएगी।

Jan 6, 2026 - 20:27
 0
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन 10वीं और 12वीं के 2500 मेधावी विद्यार्थियों का करेगा सम्मान, 93 प्रतिशत व अधिक अंक वाले 121 विद्यार्थी अतिथियों के साथ साझा करेंगे मंच
प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते आयोजन समिति सदस्य।

10 जनवरी को विधायक सभागृह में होगा समारोह

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में इस वर्ष करीब 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन 10 जनवरी 2025 को बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में होगा। इस संबंध में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें समिति के शैलेंद्र डागा (पूर्व महापौर), निर्मल लुनिया, महेंद्र नाहर, सोना शर्मा एवं आनंद जैन उपस्थित रहे।

फाउंडेशन अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे।

150

रिस्ट वाच और शील्ड मिलेगी, कपून और निमंत्रण स्कूल पहुंचे

500
200

सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वाच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। सभी बच्चों के पुरस्कार के कूपन एवं अभिभावकों के निमंत्रण स्कूल पहुंचा दिए गए है। मेधावी विद्यार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपने कूपन प्राप्त कर सकते है।

2014 से हो रहा आयोजन

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके हैं। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।