रतलाम में पहली बार… ज्ञान चतुर्वेदी राष्ट्रीय व्यंग्य सम्मान समारोह 22 दिसंबर को, देश के शीर्षस्थ 22 व्यंग्यकार करेंगे व्यंग्य पाठ

व्यंग्य लेखक समिति (वलेस) द्वारा 22 दिसंबर को रतलाम में ज्ञान चतुर्वेदी राष्ट्रीय व्यंग्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें व्यंग्य पाठ भी होगा।

Dec 21, 2024 - 14:03
 0
रतलाम में पहली बार… ज्ञान चतुर्वेदी राष्ट्रीय व्यंग्य सम्मान समारोह 22 दिसंबर को, देश के शीर्षस्थ 22 व्यंग्यकार करेंगे व्यंग्य पाठ
ज्ञान चतुर्वेदी राष्ट्रीय व्यंग्य सम्मान समारोह 22 दिसंबर को रतलाम में होगा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ज्ञान चतुर्वेदी राष्ट्रीय व्यंग्य सम्मान समारोह 22 दिसंबर रविवार को रतलाम में आयोजित होगा। व्यंग्य लेखक समिति (वलेस) द्वारा आयोजित समारोह में वरिष्ठ व्यंग्यकार पद्मश्री डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी मौजूद रहेंगे। समारोह में देश के शीर्षस्थ 22 व्यंग्यकारों का व्यंग्य पाठ भी होगा।

समारोह के स्थानीय संयोजक व्यंग्यकार आशीष दशोत्तर ने बताया कि अजंता पैलेस में दो सत्रों में आयोजन होगा। पहला सत्र सम्मान समारोह का रहेगा। व्यंग्य पाठ का सत्र दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। वलेस ने शहर के सुधिजनों से व्यंग्य पाठ सत्र में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। बता दें कि, रतलाम में इस तरह का यह पहला आयोजन है।

8 व्यंग्यकार होंगे सम्मानित

ज्ञान चतुर्वेदी व्यंग्य सम्मान संयुक्त रूप से शशांक दुबे (उज्जैन) एवं प्रमोद ताम्बट (भोपाल) को प्रदान किया जाएगा। वलेस दीर्घकालिक व्यंग्य सेवा सम्मान ब्रजेश कानूनगो (इंदौर) को दिया जाएगा। वलेस श्रेष्ठ नव पल्लव व्यंग्य सम्मान संयुक्त रूप से ऋषभ जैन (रायपुर) एवं मुकेश राठौर (भीकनगांव), वलेस व्यंग्य साधक सम्मान डॉ. हरीश कुमार सिंह (उज्जैन) को एवं वलेस श्रेष्ठ व्यंग्य विदुषी सम्मान सारिका गुप्ता (इंदौर) एवं अनीता श्रीवास्तव (टीकमगढ़) को दिया जाएगा। 

व्यंग्य रचनाओं का पाठ भी होगा

व्यंग्य रचना पाठ सत्र में देश के महत्वपूर्ण व्यंग्यकार रचना पाठ करेंगे। वरिष्ठ व्यंग्यकार पद्मश्री डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी (भोपाल), कैलाश मंडलेकर (खंडवा), प्रमोद ताम्बट (भोपाल), सुनील जैन राही (नई दिल्ली), अलका अग्रवाल सिगातिया (मुम्बई), सुनील सक्सेना (भोपाल), शशांक दुबे (उज्जैन), बृजेश कानूनगो (इंदौर), हरीश कुमार सिंह (उज्जैन), सारिका गुप्ता (इंदौर), ऋषभ जैन (रायपुर), मुकेश राठौर (भीकनगांव), मलय जैन (भोपाल), विजी श्रीवास्तव (भोपाल), शांतिलाल जैन (उज्जैन), आशीष दशोत्तर (रतलाम), राजेंद्र बज (हाटपिपल्या), अनीता श्रीवास्तव (टीकमगढ़), तीरथ सिंह खरबंदा (इंदौर) सहित अन्य व्यंग्यकार आयोजन में रचना पाठ करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।