रजत जयंती वर्ष : आयुष ग्राम में 76वें गणतंत्र दिवस पर डायरेक्टर नीरज त्रिवेदी ने किया ध्वजवंदन, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने खेल स्पर्थाओं की शुरुआत की

पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयुष ऊर्जा खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत भाजपा जिला अध्यक्ष ने की।

Jan 28, 2025 - 23:14
 0
रजत जयंती वर्ष : आयुष ग्राम में 76वें गणतंत्र दिवस पर डायरेक्टर नीरज त्रिवेदी ने किया ध्वजवंदन, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने खेल स्पर्थाओं की शुरुआत की
गणतंत्र दिवस एवं रजत जयंती वर्ष पर आयोजित समारोह को संबोधित करते भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं मंच पर आसीन है डायरेक्टर नीरज त्रिवेदी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय बंजली में गणतंत्र दिवस मनाया गया। महाविद्यालय का यह रजत जयंती वर्ष है। इस उपलक्ष्य में आयुष ग्राम खेल परिसर में आयुष ऊर्जा खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। स्पर्धा के दौरान क्रिकेट, वॉलीबाल, खो-खो, कैरम और शतरंज आदि खेलों का आयोजन हुआ।

पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया। इस मौके कॉलेज के डायरेक्टर नीरज त्रिवेदी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष भी मंचासीन रहे। 76वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजवंदन डायरेक्टर नीरज त्रिवेदी ने आयुर्वेद महाविद्यालय प्राचार्य दिलीप नलगे, होम्योपैथी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भरत पटेल, डॉ. एम.बी. शर्मा महाविद्यालय की प्राचार्य बी. के. डिंडा की उपस्थिति में किया। इस मौके पर डायरेक्टर त्रिवेदी, प्राचार्य डॉ. पटेल एवं डिंडा तथा अशोक वर्मा ने संबोधित किया। संस्था चेयरमैन डॉ. अभिजीत देशमुख ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया।

समारोह में पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं महाविद्यालय, डिस्ट्रिक होम्योपैथिक महाविद्यालय, आयुष ग्राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं डॉ. एम. बी. शर्मा नर्सिग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और देशभक्ति गीत की प्रस्तुतियां दी। संचालन सबा शाहकार खान ने किया। इस दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत तथा आयुर्वेद महाविद्यालय, होम्योपैथी महाविद्यालय, फार्मेसी महाविद्यालय एवं नर्सिग महाविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।