पुलिस विभाग में तबादले : 5 एसआई और 41 आरक्षकों की तबादला सूची जारी, एसपी अमित कुमार ने बदली पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी

एसपी अमित कुमार ने 5 एसआई और 41 आरक्षकों की तबादला सूची जारी की है। तबादला आदेश से हुसैन टेकरी पुलिस चौकी और धराड़ पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी भी बदले हैं।

Jan 14, 2025 - 23:29
 0
पुलिस विभाग में तबादले : 5 एसआई और 41 आरक्षकों की तबादला सूची जारी, एसपी अमित कुमार ने बदली पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी
रतलाम में पुलिसकर्मियों के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले के 46 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें 5 उप निरीक्षक (एसआई) और 41 आरक्षकों के नाम शामिल हैं। प्रभावित होने वालों में हुसैन टेकरी तथा धराड़ स्थित पुलिस चौकी और पुलिस सहायता केंद्र भी शामिल हैं।

पुलिसकर्मियों की तबादला सूची एसपी अमित कुमार ने मंगलवार को जारी की। इसमें 5 एसआई शामिल हैं। स्टेशन रोड थाने में पदस्थ कुलदीप देथलिया को हुसैन टेकरी चौकी प्रभारी बनाया गया है जबकि हुसैन टेकरी चौकी पर पदस्त लक्ष्मीनारायण को जावरा शहर थाने भेजा गया है। इसी तरह जावरा शहर थाने से प्रतापसिंह भदौरिया को औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा, माणकचौक थाने से कार्यभारित एसआई दीपक डामोर को धराड़ स्थित पुलिल सहायता केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। बिलपांक थाने के कार्यभारित एसआई सुभाष अग्रिनोत्री को माणकचौचक थाना भेजा गया है।

150

इन एसआई के हुए तबादले

500
200

इन आरक्षकों की जिम्मेदारियों में हुआ बदलाव

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।