त्रिवेणी कुण्ड में बच्चे सीख सकेंगे तैराकी, महापौर पटेल के निर्देश हुई कुण्ड और आसपास की सफाई

रतलाम के प्रसिद्ध त्रिवेणी कुण्ड की सफाई नगर निगम द्वारा करवाई गई है। यहां बच्चे ग्रीष्म ऋतु में तैराकी सीख सकेंगे।

Mar 24, 2025 - 22:25
 0
त्रिवेणी कुण्ड में बच्चे सीख सकेंगे तैराकी, महापौर पटेल के निर्देश हुई कुण्ड और आसपास की सफाई
रतलाम में त्रिवेणी कुण्ड की सफाई करता नगर निगम का अमला।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ग्रीष्म ऋतु में त्रिवेणी कुण्ड में तैराकी सीखने आने वाले बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुण्ड की सफाई करवाई गई है। आसपास के परिसर को भी संवारा जा रहा है।

त्रिवेणी कुण्ड की सफाई महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा की उपस्थिति में नगर निगम के स्वास्थ्य अमले द्वारा की गई। इस अवसर पर स्वच्छता अधिकारी ए. पी. सिंह, झोन प्रभारी तरुण राठौड़, आशीष चौहान, वार्ड दरोगा आदि उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।