आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होंगे विभिन्न आयोजन, विधायक काश्यप ने कहा- हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करें

रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप ने हर घर पर तिरंगा अभियान की समीक्षा कर घर-घर तिरंगा लगना सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Aug 14, 2023 - 00:55
Aug 14, 2023 - 10:11
 0
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत होंगे विभिन्न आयोजन, विधायक काश्यप ने कहा- हर घर पर तिरंगा फहराना सुनिश्चित करें
बैठक को संबोधित करते विधायक चेतन्य काश्यप।

हर घर पर तिरंगा अभियान और वाहन रैली की तैयारियों की समीक्षा की

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भाजपा के ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर मौन जुलूस निकलेगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा वाहन रैली निकलेगी।

इन सभी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा विधायक चेतन्य काश्यप ने की। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि ‘‘हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत हर घर पर तिरंगा लगे, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। शहर की विभिन्न कॉलोनियों के साथ मुख्य बाजार में हर घर पर तिरंगा लगाए जाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोई भी क्षेत्र ऐसा न रहे, जहां किसी घर या प्रतिष्ठान पर तिरंगा न लगे।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा हाथ में तिरंगा थाम कर वाहन रैली में अनुशासित ढ़ंग से शामिल होंगे। रैली की शुरुआत न्यू रोड से होगी, जिसका शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अलकापुरी चौराहा, 80 फीट रोड पर समापन होगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, विनोद यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल सहित पार्टी, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।