विधायक चेतन्य काश्यप के सहयोग से गरीब बस्तियों में आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन शुरू, पीएम मोदी के जन्मोत्सव के तहत हो रहा आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके चलते रतलाम में एक सप्ताह से सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रतलाम विधायक के सहयोग से आयुष्मान कार्ड के पंजीयन हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

Sep 12, 2022 - 23:06
 0
विधायक चेतन्य काश्यप के सहयोग से गरीब बस्तियों में आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन शुरू, पीएम मोदी के जन्मोत्सव के तहत हो रहा आयोजन
आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन शिविर आयोजित।

जरूरतमंदों को मिल सकेगा पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क उपचार

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 सितंबर को जन्मदिवस मनाया जाएगा। इसके चलते सेवा पखवाड़ा मनाने की शुरुआत रतलाम में एक सप्ताह पूर्व हो चुकी है। इसी क्रम में रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप के सहयोग से शहर की गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों को निःशुल्क उपचार की सुविधा के लिए सोमवार से आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की गई।

रतलाम शहर में सेवा कार्यों की शुरुआत के दौरान विधायक काश्यप के सहयोग से ईश्वर नगर में आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए शिविर आयोजित किया गया। पहले दिन 70 लोगों के आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन किए गए। अगले कुछ दिनों तक शहर में लगातार गरीब बस्तियों व क्षेत्रों में उक्त शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीयन किए जाएंगे।

ईश्वर नगर में शिविर के दौरान कार्यक्रम प्रभारी हेमंत राहोरी, एमआईसी सदस्य अनीता कटारा, मुकेश कटारा, मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, जयेश वसावा उपस्थित रहे। पंजीयन में कम्प्यूटर ऑपरेटर अमित शाह एवं तरुण शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।