दौरा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा 14 को रतलाम प्रवास पर रहेंगे, संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को रतलाम में रहेंगे। वे इस दौरान भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Sep 13, 2024 - 19:38
Sep 14, 2024 - 23:38
 0
दौरा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा 14 को रतलाम प्रवास पर रहेंगे, संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान में होंगे शामिल
वी. डी. शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष- भाजपा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा 14 सितंबर को रतलाम जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे सैलाना में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और रतलाम में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं जनप्रतिनिधिगण साथ रहेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शर्मा 14 सितंबर को प्रातः 08:30 बजे सर्किट हाउस में प्रमुख कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के निवास पर जाएंगे और वहां से 10:30 बजे सैलाना के लिए रवाना होंगे। सैलाना में शर्मा प्रातः 11:00 बजे ओसिन परिसर पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। इसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सैलाना से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम आएंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे रूद्र पैलेस में आयोजित प्रबुद्धजन, व्यापारी, चिकित्सक, अभिभाषक एवं सी.ए. आदि के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद महापौर प्रहलाद पटेल के निवास पर जाएंगे और दोपहर 02:00 बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अतिथि गार्डन में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर झाबुआ प्रस्थित हो जाएंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।