गणतंत्र दिवस आज : रतलाम के मुख्य समारोह में नव करणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग झंडावंदन करेंगे, शाम को मनेगा भारत पर्व

गणतंत्र दिवस की सभी तैयारियां बुधवार को पूरी हो गई। जिला मुख्यालय पर होने वाले मुख्य समारोह में झंडावंदन मंत्री हरदीपसिंह डंग करेंगे।

Jan 25, 2023 - 23:50
Jan 25, 2023 - 23:51
 0
गणतंत्र दिवस आज : रतलाम के मुख्य समारोह में नव करणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग झंडावंदन करेंगे, शाम को मनेगा भारत पर्व
सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह रतलाम में नेहरू स्टेडियम पर होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।  

मुख्य समारोह सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होगा। इसमें झंडावंदन, सलामी एवं राष्ट्रगान होगा। मुख्य अतिथि डंग परेड का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन होगा। इसके बाद मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शासकीय विभागों की झांकियों का प्रदर्शन होगा। मुख्य अतिथि उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित  किया जाएगा।

यह रहेगा मंत्री डंग का शेड्यूल

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री डंग के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अंतर्गत मंत्री डंग 26 जनवरी को सुबह 8.15 बजे जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद वे इसी दिन दोपहर 3.00 बजे रतलाम से सुवासरा (जिला मंदसौर) रवाना हो जाएंगे।

भारत पर्व में होगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस की शाम को कालिका माता मंदिर परिसर के सांस्कृतिक मंच पर होगा। शुरुआत शाम 7.00 बजे होगा। तारिक अंसारी एवं उनका दल देशभक्ति गीत तथा उज्जैन के श्री हरेश्वर पोद्दार व दल मालवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने नागरिकों से अधिकाधिक रूप से सम्मिलित होने की अपील की है।

 

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।