सेवानिवृत्त उपसंचालक अभियोजन एवं रतलाम के एडवोकेट कैलाश व्यास पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर पुलिस अधिकारियों को देंगे प्रशिक्षण

रतलाम के एडवोकेट एवं पूर्व उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास भोपाल में आयोजित एक समारोह में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर प्रशिक्षण देंगे।

Jan 24, 2022 - 11:11
Jan 24, 2022 - 11:12
 0
सेवानिवृत्त उपसंचालक अभियोजन एवं रतलाम के एडवोकेट कैलाश व्यास पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर पुलिस अधिकारियों को देंगे प्रशिक्षण
एडवोकेट कैलाश व्यास, सेवानिवृत्त उप संचालक अभियोजन

 एसीएन टाइम्स @ रतलाम। पुलिस मुख्यालय भोपाल में सोमवार को एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर आयोजित इस आयोजन में रतलाम के एडवोकेट एवं सेनिवृत्त उप संचालक अभियोजन कैलाश व्यास प्रशिक्षण देंगे। 

प्रशिक्षण वेबिनार का आयोजन पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय द्वारा किया जाएगा। इसमेंमें एडवोकेट व्यास इंदौर नगरीय / ग्रामीण क्षेत्र / पीटीएस इंदौर और इंदौर जोन के पुलिस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि मप्र पुलिस मुख्यालय द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण के लिए विधि विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित कर पुलिस अधिकारियों को कानूनी जानकारी दी जाती है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।