रतलाम जिले में 31 अगस्त तक चलेगा राजस्व महा अभियान, राजस्व अभिलेखों की त्रुटियां होंगी दूर, कलेक्टर ने लोगों से आवेदन करने की अपील की

पूरे प्रदेश के साथ ही रतलाम जिले में भी राजस्व महा अभियान चलेगा। इस दौरान 31 अगस्त तक राजस्व से संबंधित अभिलेखों की त्रुटियों में सुधार किया जाएगा।

Jul 19, 2024 - 00:34
 0
रतलाम जिले में 31 अगस्त तक चलेगा राजस्व महा अभियान, राजस्व अभिलेखों की त्रुटियां होंगी दूर, कलेक्टर ने लोगों से आवेदन करने की अपील की
राजस्व महा अभियान 2.0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार रतलाम जिले में भी राजस्व महा अभियान का क्रियान्वयन जोरों पर है। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान राजस्व संबंधी प्रकरणों के त्वरित निराकरण के साथ ही राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को भी ठीक किया जाएगा।

कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि राजस्व महा अभियान में नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, पीएम किसान निधि, ई-केवाईसी तथा एनपीसीआई, आधार लिंकिंग, समग्र की आधार से ई-केवाईसी और खसरे की समग्र आधार से लिंकिंग, प्रखंडों का समय सीमा में तत्परता से निराकरण कर राजस्व अभिलेखों को शुद्ध किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत समग्र ई-केवाईसी तथा समग्र से खसरे की लिंकिंग का कार्य एमपी ऑनलाइन सीएससी सेन्टर के माध्यम से किया जा सकेगा।

150

कलेक्टर ने बताया नक्शे की त्रुटियों को शुद्ध किया जाएगा। इससे खसरा और नक्शे का मिलान हो सकेगा। खसरे में नाम की त्रुटि, रकबे की त्रुटि, शामिल नंबरों की त्रुटि सहित राजस्व के रिकॉर्ड की सभी प्रकार की त्रुटियों की निराकरण होगा। जिले के नागरिकों और किसानों से अपील की गई है कि राजस्व भूमि के रिकॉर्ड के अंतर्गत नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि में त्रुटि सुधार के आवेदन प्रस्तुत कर अपने प्रकरणों का निराकरण कराएं।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।