साहित्य अकादमी द्वारा 2018 के पुरस्कार घोषित, आशीष दशोत्तर को व्यंग्य का प्रादेशिक शरद जोशी पुरस्कार

रतलाम के युवा साहित्यकार, व्यंग्यकार आशीष दशोत्तर का चयन साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा 2018 के साहित्य पुरस्कारों के लिए किया गया है।

Nov 25, 2022 - 01:10
 0
साहित्य अकादमी द्वारा 2018 के पुरस्कार घोषित, आशीष दशोत्तर को व्यंग्य का प्रादेशिक शरद जोशी पुरस्कार
आशीष दशोत्तर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा वर्ष 2018 के अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपए सम्मान निधि मिलेगी।

साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ विकास दवे ने बताया व्यंग्य के प्रादेशिक शरद जोशी पुरस्कार के लिए रतलाम के आशीष दशोत्तर की कृति "मोरे अवगुन चित में धरो" का चयन किया गया है। प्रादेशिक पुरस्कारों की सम्मान निधि ₹ 50 हजार है।

बता दें कि, साहित्य अकादमी द्वारा वर्ष 2018 के राष्ट्रीय स्तर के 13 एवं प्रदेश स्तर के 15 कृतियों को पुरस्कृत किया गया है। आशीष दशोत्तर का व्यंग्य संग्रह "मोरे अवगुन चित में धरो" काफी चर्चित रहा है और इससे पूर्व भी कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। पुरस्कार वितरण समारोह आगामी दिनों में आयोजित किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।