महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी के मुखारविन्द से श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को होगा भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकलेगी

रतलाम शहर में श्रीमद भागवत कथा सोमवार को कलश यात्रा और श्रीमद भागवत की पूजा-अर्चना के साथ शुरू होगी। कथा महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वती जी श्रवण करवाएंगे।

May 28, 2023 - 21:09
May 28, 2023 - 21:10
 0
महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानंद सरस्वती जी के मुखारविन्द से श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को होगा भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकलेगी
श्रीमद भागवत कथा सोमवार से।

कलश यात्रा एवं श्रीमद भागवत जी के पूजन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया मुख्य अतिथि एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर विशेष अतिथि होंगे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं श्री हरिहर सेवा समिति के तत्वावधान में महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदंबरानंद सरस्वतीजी के मुखारविन्द से सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ होगा। इससे पूर्व भव्य कलश यात्रा निकलेगी और श्रीमद भागवत जी की पूजन कर कथा प्रारंभ की जाएगी। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया एवं विशेष अतिथि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर रहेंगे।

फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन अलकापुरी चौराहे से होगा। इसमें आगे घोड़े, ऊंट, ध्वजा वाहिनी चलेगी। यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी जी रथ में सवार रहेंगे। मार्ग में कई स्थानों पर धार्मिक संस्थाओं द्वारा यात्रा का स्वागत भी किया जाएगा। कलश यात्रा का समापन बरबड़ स्थित विधायक सभागृह पर होगा। इसके बाद श्रीमद भागवत जी के पूजन के साथ स्वामीजी के मुखारविन्द से कथा आरंभ होगी। विधायक सभागृह में 29 मई से 4 जून तक कथा प्रतिदिन सांय 4.00 से 7.00 बजे तक चलेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।