श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट में स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकेथॉन 2025 का हुआ आयोजन, इंडी टेक टीम बनी विजेता

रतलाम के श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2025 के लिए छात्रों में रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए इंटरनल हैकेथॉन 2025 आयोजित किया गया।

Sep 29, 2025 - 20:47
 0
श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट में स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकेथॉन 2025 का हुआ आयोजन, इंडी टेक टीम बनी विजेता
स्मार्ट इंडिया इंटरनल हैकेथॉन 2025 के विजेताओं को सम्मानित करते श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट के पदाधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगींद्र सागर इंस्टिट्यूट रतलाम के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इंटरनल हैकेथॉन 2025 का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन 2025 के लिए छात्रों में रचनात्मक सोच और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। इसमें 6 टीमों के 40 से ज्यादा विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

संस्था के इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी प्रो. गोविंद झंवर ने बताया कि इस हैकेथॉन में से चयनित उत्कृष्ट समाधानों और विचारों को स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन के नेशनल पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। अंतिम चयन के बाद सभी चयनित समाधान और आइडिया को प्रोटोटाइप बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रतिभा को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ने का आयोजन

संस्था के वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने इस आयोजन में विजेताओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। टीम "इंडी टेक" ने पहला, टीम "पैराडाइम इंसाइडर" ने दूसरा और टीम "रिसाइकिल स्फीयर" एवं "सिक्स ब्रिक्स" ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाइस चेयरमैन शर्मा ने छात्रों को प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नेशनल लेवल पर ऐसे आयोजन छात्रों की प्रतिभा को वास्तविक दुनिया की चुनौतियों से जोड़ने का एक शानदार मंच हैं।

विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी

वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र अपनी रचनात्मक सोच और ऊर्जा से नए भारत के निर्माण में योगदान देंगे। प्रो. फिरोज अब्बासी, प्रो. मंगलेश दुबे, प्रो. अंकिता व्यास, प्रो. पायल शर्मा, प्रो. चंद्रशेखर सोनी, प्रो. सुरेखा सिसौदिया, प्रो. फैज अहमद अब्बासी, प्रो. ईश्वर सिंह, प्रो. बलविंदर सिंह, प्रो. चेतना चौहान, प्रो. गरिमा पोरवाल एवं प्रो. फहीम खान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।