रतलाम की इन बेटियों ने चिकित्सा क्षेत्र में पाया उल्लेखनीय स्थान, सभी दे रहे इन्हें बधाई और शुभकामननाएं

रतलाम के विद्यार्थी लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। यहां के एक निजी संस्थान की दो बेटियों ने चिकित्सा क्षेत्र की परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है।

Jun 29, 2023 - 08:13
 0
रतलाम की इन बेटियों ने चिकित्सा क्षेत्र में पाया उल्लेखनीय स्थान, सभी दे रहे इन्हें बधाई और शुभकामननाएं
बीएएमएस के चतुर्थ सेमेस्टर में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाली छात्राएं।

पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा,

हर्षिता मालवीयरितिका शर्मा, ने हासिल किया प्रदेश प्रविष्य सूची में स्थान 

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । म. प्र. मेडिकल साइन्स यूनिवर्सिटी, जबलपुर द्वारा बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। इसमें रतलाम के बंजली ग्राम में स्थित पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। संस्था की तीन छात्राओं का परिणाम उल्लेखनीय रहा, जिनमें से दो ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया।

डॉ. एस. एम. शर्मा मेमोरियल मेडिकल फाउण्डेशन रतलाम के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी ने बताया परीक्षा में हर्षिता मालवीय ने 1100 अंकों में से 928 अंक प्राप्त कर प्रथम, रितिका शर्मा ने 927 अंक के साथ द्वितीय एवं श्रेया श्रीवास्तव ने 910 अंक अर्जित कर महाविद्यालय में तृतीय स्थान पर आकर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। हर्षिता एवं रितिका ने प्रदेश प्रविष्य सूची में भी स्थान प्राप्त किया। इससे विद्यार्थियों में हर्ष व्याप्त है।

फाउण्डेशन के डायरेक्टर डॉ. मुकेश गिरी गोस्वामी, संस्था पीआरओ योगेन्द्र पुरी गोस्वामी, प्राचार्य डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार पांडेय, ट्रस्ट के पदाधिकारियों और टीचिंग स्टाफ आदि ने सभी सफल और टॅापर छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।