रेडक्रॉस सोसायटी की प्रांतीय प्रबंध समिति में चुने जाने पर समाजसेवी महेंद्र गादिया का रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल ने किया सम्मान

भारतीय रेडक्रॉस की प्रबंध समिति में चुने जाने पर रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के सदस्यों ने समाजसेवी महेंद्र गादिया का सम्मान किया। इस मौके पर गादिया ने अपने सेवा कार्य को सतत जारी रखने की अपनी वचनबद्धता दोहराई।

Mar 3, 2022 - 10:34
Mar 3, 2022 - 10:47
 0
रेडक्रॉस सोसायटी की प्रांतीय प्रबंध समिति में चुने जाने पर समाजसेवी महेंद्र गादिया का रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल ने किया सम्मान
रेडक्रॉस की प्रबंध समिति में चुने जाने पर रोटरी क्लब रतलाम सेंट्रल के सदस्यों ने समाजसेवी महेंद्र गादिया का सम्मान किया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश की प्रबंध समिति में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष व रेडक्रॉस के पूर्व चैयरमैन महेन्द्र गादिया का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन रोटरी क्लब रतलाम सेन्ट्रल द्वारा किया गया।

पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कलब अध्यक्ष सुनील लुनिया, सचिव कमलेश जैन, एजी अखिलेश गुप्ता, राजेन्द्र गादिया, हरजीत चावला, प्रो. मनोहर जैन, अभय कोठारी, राजेश जैन,  मनीष चौरडिय़ा हरीश सुरोलिया, अमित शाह, अभय कोठारी, मनीष तलेरा, श्याम विन्चुकर, पारस मूणत, धर्मेन्द्र ललवानी, जिनेन्द्र जैन, विजय मूणत, विजय मालवी आदि ने स्वागत कर बधाई दी। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील लुनिया ने रोटरी के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। महेन्द्र गादिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के उनके कार्य निरंतर जारी रहेंगे। अंत में सभी का आभार कमलेश बुपक्या ने माना।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।