मुफ्तखोरी ! फ्री में बीयर नहीं दी तो शराब दुकान पर कर दिया पथराव, सेल्समैन घायल, 6 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज

सैलाना थाने पर 6 आरोपियों के विरुद्ध फ्री बीयर नहीं देने पर शराब दुकान पर पथराव कर तोड़-फोड़ और सेल्समैन के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Jun 18, 2024 - 09:33
Jun 18, 2024 - 09:33
 0
मुफ्तखोरी ! फ्री में बीयर नहीं दी तो शराब दुकान पर कर दिया पथराव, सेल्समैन घायल, 6 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज
रतलाम जिले के धामनोद में फ्री में बीयर नहीं देने पर मुफ्तखोरों ने शराब दुकान पर पथराव कर दिया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले में मुफ्तखोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। धामनोद स्थित शराब दुकान में फ्री बीयर नहीं दी तो लोगों ने तोड़-फोड़ कर सेल्समैन के साथ माररपीट की। पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला रोहित पिता शिवदयाल राय (25) सैलाना विकासखंड के धामनोद में शराब दुकान में सेल्समैन है। रोहित की रिपोर्ट पर सैलाना थाने पर 6 आरोपियों के विरुद्ध शराब दुकान में तोड़-फोड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी राकेश निनामा निनामा, राजेश निनामा, मनोहर मालीवाड़, लक्की मुनिया, गोपाल मुनिया और समरथ ताबियार के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 294 ,323, 327, 336, 427, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

बीयर नहीं दी किया पथराव

रोहित राय ने पुलिस को बताया कि 16 जून 2024 रात करीब 9.30 बजे आरोपी दुकान पर आए और फ्री में बीयर मांगी। नहीं देने पर आरोपियों ने गाली-गलौच कर दुकान पर और उस पर पत्थर फेंक कर मारे जिससे रोहित घायल हो गया। दुकान में रखी शराब की बोतलें व कूलर टूट गया।  जान से मारने की धमकी भी दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।