तड़के 4.30 बजे हादसा : बैरियर से टकराकर बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत !

पुणे से मुंबई जा रही एक बस शनिवार तड़के 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 यात्रियों की मौत की खबर है।

Apr 15, 2023 - 09:47
 0
तड़के 4.30 बजे हादसा : बैरियर से टकराकर बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 13 की मौत !
खाई में गिरी बस और बचाव कार्य में लगे लोग।

एसीएन टाइम्स @ पुणे । पुणे हाईवे पर शनिवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। पुणे से मुंबई जा रही एक बस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 13 से अधिक यात्रियों की मौत और करीब 2 दर्जन से अधिक के घायल होने की खबर है।

हादसा शनिवार को सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। खंडाला घाट क्षेत्र में शिंदरोबा मंदिर के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे बस एक बैरियर से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी। पुणे से मुंबई जा रही बस में तकरीबन 45 यात्री सवार थे। सभी यात्री नींद में थे जब हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस एवं रेस्क्यू दल मौके पर पहुंचा और ऊपर लाया जा रहा है। एंबुलेंस सहित अन्य वाहनों से मृतकों और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। रायगढ़ एसपी सोमनाथ घार्गे भी मौके पर पहुंच गए थे।

एसपी ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार अभी तक करीब 13 से अधिक यात्रियों की मौत की खबर है जबकि अन्य यात्री घायल हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।