बीमार लावारिस युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार भी किया, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से सद्कार्य में लाठी परिवार बना सहभागी

काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के गोविंद काकानी ने बुद्ध पूर्णिमा पर लावारिस युवक के शव का अंतिम संस्कार किया। दिवंगत की अस्थियों को परिजन को सुपुर्द करने के लिए रखा जाएगा और परिजन के नहीं मिलने पर हरिद्वार में विसर्जन किया जाएगा।

May 13, 2025 - 14:19
May 13, 2025 - 16:08
 0
बीमार लावारिस युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार भी किया, काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से सद्कार्य में लाठी परिवार बना सहभागी
लावारिस युवक के अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और समाजसेवा गोविंद काकानी सद्कार्य का माध्यम बनने के प्रयाय बन चुके हैं। उन्होंने एक बीमार लावारिश युवक को पहले अस्पताल भिजवाया और जब निधन हुआ तो बुद्ध पूर्णिमा को विधिवत अंतिम संस्कार भी किया।  की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार कराया। इस सद्कार्य में उनके सहयोगी लाठी परिवार, अस्पताल का स्टाफ और पुलिसकर्मी भी बने।

काकानी सोशल वेलफेयर सोसायटी के सचिव एवं जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी को गत 6 मई को एक लावारिस युवक के शहर के छत्रीपुल क्षेत्र में पड़े होने की जानकारी मिली थी। पता चलते ही उन्होंने भेरू और सोहन नामक व्यक्तियों की मदद से उक्त युवक को रात करीब 10 बजे जिला अस्पाल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया। गंभीर हालत में अस्पताल में लाए गए 45-50 वर्षीय युवक का डॉक्टर ने तत्काल उपचार शुरू किया। इस दौरान युवक के बारे में पूछताछ की गई लेकिन वह कुछ भी बता नहीं सका और 8 मई की सुबह करीब 10 बजे मृत्यु हो गई। लावारिस होने से युवक के शव को सुरक्षित रखा गया और स्टेशन रोड थाने पर जानकारी देकर उसके परिजन की तलाश की गई।

चार दिन तक किया परिजन को ढूंढने का प्रयास

स्टेशन रोड पुलिस ने तीन-चार दिन तक मृतक के परिवारजन को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके चलते बुद्ध पूर्णिमा (सोमवार) को गोविंद काकानी द्वारा काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अंजू-दीपक लाठी के आर्थिक सहयोग से भक्तन की बावड़ी पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। प्रधान आरक्षक तालिब हुसैन, राहुल रणदिवे, दीपक गर्ग की उपस्थिति में हुए अंतिम संस्कार के दौरान समन्वय परिवार, प्रभु प्रेमी संघ, जिला रोगी कल्याण समिति, अस्पताल व पुलिस प्रशासन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

सेजेंगे अस्थियां

समाजसेवा काकानी ने बताया कि दिवंत की अस्थियां सहेज कर रखी जाएंगी। यदि उनके परिजन मिल जाते हैं तो उन्हें सौंप दी जाएंगी। ऐसा नहीं होने पर उन्हें अन्य दिवंगतों की अस्थियों के साथ हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।