29 जुलाई को रतलाम शहर में ताजियों और अखाड़ों का ये रहेगा रूट

रतलाम यातायात पुलिस द्वारा 29 जुलाई के लिए ताजियों और अखाड़ों का रूट चार्ट तैयार किया गया है।

Jul 28, 2023 - 20:52
Jul 28, 2023 - 21:03
 0
29 जुलाई को रतलाम शहर में ताजियों और अखाड़ों का ये रहेगा रूट
मुहर्रम का ट्रैफिक प्लान।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम यातायात पुलिस द्वारा 29 जुलाई के लिए ताजियों और अखाड़ों का रूट चार्ट तैयार किया गया है। 

मुस्धलिम र्मावलंबियो द्वारा मोहरर्म के अंतर्गत दिनांक 29.07.2023 को मोहर्रम पर्व परम्परागत रुप से मनाया जाएगा। मोहर्रम पर ताजिये व अखाड़े 29.07.2023 की रात्रि में अपने स्थान से उठकर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर डालूमोदी बाजार, शहर सराय पर इकट्ठा होकर एक साथ व कुछ अपने रुट से त्रिपोलिया गेट के पास करबला पहुंचेंगे। मोहर्रम पर ताजिये व अखाड़े निकलने के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया है।

1. शहर सराय से अण्डागली, नाहरपुरा तिराहा की ओर आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो शहर सराय से धानमंडी व आबकारी चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

2. आरोग्यम हास्पिटल के पास हनुमान मंदिर से नाहरपुरा तिराहा, अण्डागली, डालूमोदी बाजार की ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो लोकेन्द्र टाकीज होते हुए शहर सराय की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

3. घास बाजार से डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा की ओर आने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जो चौमुखीपुल से चाँदनी चौक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

4.गोशाला रोड से सुभाष नगर तिराहा कि ओर आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन शिवगढ रोड होते हुए वन विभाग नाके से डोंगरे नगर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

5. वन विभाग नाके बाजना बस स्टेण्ड की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त भारी वाहन डोंगेरे नगर से बिरियाखेडी, राममंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे।

6. सैलाना बस स्टेण्ड से शहर सराय की ओर जाने वाले चार पहिया व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर रोड का उपयोग करेंगे।

चाँदनी चौक, चौमुखीपुल पर ताजिये आने के समय त्रिपोलिया गेट से चाँदनी चौक तरफ आने वाले सभी दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

नो-व्हीकल जोन

1. नाहरपुरा तिराहा से डालूमोदी बाजार तक, शहर सराय से अण्डागली नाहरपुरा तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा।

2. आबकारी चौराहा से सुभाष नगर तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा।

3. सैलाना बस स्टैण्ड से शहर सराय की ओर तिराहा तक नो व्हीकल जो रहेगा। तथा उक्त वाहन पावर हाउस रोड, शास्त्री नगर रोड का उपयोग करेंगे।

4. लोकेन्द्र टाँकिज से शहर सराय की ओर नो व्हीकल जो रहेगा। तथा उक्त वाहन जेल रोड, काँलेज रोड का उपयोग करेंगे।

यातायात पुलिस ने अपील की है कि मोहर्रम पर ताजिये एवं अखाड़े निकलने के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।