तीन दिवसीय रतलाम स्थापना महोत्सव 10 फरवरी से, अखिल भारतीय कवि सम्ममेलन और महाराजा रतनसिंह अलंकरण से होगी शुरुआत

रतलाम स्थापना महोत्सव 10 फरवरी से मनाया जाएगा। तीन दिन चलने वाले महोत्सव में पहले दिन कवि सम्मेलन और महाराजा रतनसिंह अलंकरण समारोह से होगी।

Feb 9, 2024 - 21:07
 0
तीन दिवसीय रतलाम स्थापना महोत्सव 10 फरवरी से, अखिल भारतीय कवि सम्ममेलन और महाराजा रतनसिंह अलंकरण से होगी शुरुआत
महाराजा रतन सिंह राठौर, रतलाम राज्य के संस्थापक।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा 14 फरवरी (बसंत पंचमी) को रतलाम का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजन किए जा रहे हैं। महोत्सव की शुरुआत 10 फरवरी को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व महाराजा रतनसिंह अलंकरण सम्मान से होगी।

रतलाम स्थापना महोत्सव समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा एवं अध्यक्ष प्रवीण सोनी ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत शनिवार को होगी। आज रात 8 बजे चांदनीचौक में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। इसके पहले महाराजा रतनसिंह अलंकरण से शहर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। विशेष अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय होंगे।

150

ये कवि देंगे प्रस्तुति

500
200

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में वेदवृत वाजपेयी (लखनऊ - उत्तर प्रदेश), लटूरी लट्ठ (टूंडला - उत्तर प्रदेश), अर्जुन अल्हड़ (कोटा - राजस्थान), धर्मेंद्र सोलंकी (भोपाल - मध्य प्रदेश), मुकेश मोलवा (इंदौर - मध्य प्रदेश), धमचक मुल्थानी (रतलाम - मध्य प्रदेश), मुकेश शांडिल्य (हरदा - मध्य प्रदेश) एवं रजनी अवनी (दिल्ली) अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

ये होंगे सम्मानित

महाराजा रतनसिंह अलंकरण से समाजसेवी मोहन मुरलीवाला, ओमप्रकाश सोनी (पेटलावद वाला), पंकज कटारिया, सलीम आरिफ, हेमंत मूणत, ओमप्रकाश चौरसिया, सत्यनारायण शर्मा (सत्तू पहलवान), विजय मीणा, वर्षा पंवार, सुरेश तंवर और पंकज भाटी सम्मानित होंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।