लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के 12 IAS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर बदले

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इसमें रतलाम, झाबुआ, उमरिया, दमोह सीधी आदि जिलों के कलेक्टर भी बदले हैं।

Mar 9, 2024 - 22:43
 0
लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के 12 IAS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के कलेक्टर बदले
मप्र के 12 आईएएस अफसरों के तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । लोकसभा चुनाव से पहले राज्य शासन ने प्रदेश के 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे प्रदेश के 6 जिलों के कलेक्टर भी प्रभावित हुए हैं। इनमें रतलाम, उमरिया, सीधी, विदिशा, दमोह और झाबुआ जिले शामिल हैं।

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार रतलाम कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार (2010) को राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक पद पर पदस्थ किया है। उनका पदांकन मप्र शासन के अपर सचिव के रूप में की गई है। उनके स्थान पर अब 2012 के आईएएस अफसर राजेश बाथम रतलाम कलेक्टर होंगे। वे अभी उज्जैन संभाग के राजस्व अपर आयुक्त पद पर पदस्थ हैं।

150

इसी प्रकार घरणेंद्र कुमार जैन (2012) उप सचिव कार्मिक मप्र शासन को उमरिया जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं 2014 बैच की नेहा मीना झाबुआ, 2012 के ही स्वरोचित सोमवंशी सीधी कलेक्टर बनाए गए हैं। सोमवंशी अभी राज्यपाल के उप सचिव होकर राजभवन भोपाल में पदस्थ थे। विदिशा कलेक्टर के रूप में बुद्धेश कुमार वैध (2014) को तथा दमोह कलेक्टर के रूप में सुधीर कोचर (2014) पदस्थ किए गए हैं। वैध अभी उमरिया कलेक्टर और कोचर मुख्यमंत्री उप सचिव पद पर पदस्थ थे। इनके अलावा

500
200

भिंड जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सरियाम (2017) अपर आयुक्त सह पंजीयक सहकारी संस्थाएं मप्र बनाए गए हैं। सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय (2014) कर्मचारी चयन मंडल के संचालक, दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल (2013) वि.क. अ. सह नियंत्रक, खाद्य एवं औषिध प्रशासन और खाद्य सुरक्षा बनाए गए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।