केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल 8 अक्टूबर को रतलाम में, भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे

रतलाम शहर में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन 8 अक्टूबर को होगा। मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल होंगे।

Oct 7, 2023 - 21:08
Oct 7, 2023 - 21:59
 0
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल 8 अक्टूबर को रतलाम में, भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे
पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्धजन सम्मेलन 8 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे होटल बालाजी सेंट्रल में आयोजित होगा। मुख्य वक्ता केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल रहेगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी करेंगी।

प्रबुद्धजन सम्मेलन में रतलाम सांसद, मंदसौर सुधीर गुप्ता, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया, रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना एवं महापौर प्रहलाद पटेल अतिथि रहेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रबुद्धजन से सम्मेलन में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

150

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।