नवागत रतलाम BRC सुरेखा माना ने संभाला पदभार; आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने किया स्वागत
रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र में एक वर्ष से रिक्त बीआरसी पद पर श्रीमती सुरेखा माना ने पदभार ग्रहण किया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने भव्य स्वागत कर शिक्षा सुधार में सहयोग का भरोसा दिलाया।
एक वर्ष से रिक्त था बीआरसी पद, पदभार ग्रहण के बाद कार्यालय में लौटी चहल-पहल; शिक्षकों ने विकासखंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जताया संकल्प
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जनपद शिक्षा केंद्र में लंबे समय से रिक्त चल रहे विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) पद पर आखिरकार नियुक्ति हो गई। सुरेखा माना ने शुक्रवार को रतलाम बीआरसी का पदभार ग्रहण कर लिया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम ने उनका भव्य स्वागत कर मिठाई खिलाई। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और रतलाम विकासखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
लगभग एक वर्ष से रिक्त विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (बीआरसी) पद पर सुरेखा माना (उच्च माध्मिक शिक्षक) नियुक्त किया गया। लंबे समय से रिक्त महत्वपूर्ण पद पर इस नियुक्ति से शिक्षा विभाग और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। जो बीआरसी कार्यालय प्रायः सुनसान नजर आता था वहां फिर से चहल-पहल लौटती दिखाई दी। पदभार ग्रहण अवसर पर अनेक संगठनों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने बीआरसी माना का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ रतलाम द्वारा संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ के नेतृत्व में नवागत बीआरसी माना का भव्य स्वागत किया गया। संघ पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला और जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने कहा कि रतलाम विकासखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संघ हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षक हितों और शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान- माना
वहीं, नवागत बीआरसी सुरेखा माना ने भी सभी शिक्षकों और संगठन पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मिलकर एक टीम के रूप में कार्य करेंगे और रतलाम विकासखंड को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसके समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर संघ के संभाग अध्यक्ष प्रकाश शुक्ला, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, जिला सचिव राजेश स्वर्णकर, जिला उपाध्यक्ष हरिराम जाटवा, बीएससी धर्मेंद्र शर्मा, रामलाल निनामा, जन शिक्षक साथी जितेंद्र डामर, गोविंद पाटीदार, राजेंद्र सिंह राठौर, कैलाश डामोर, महेंद्र सिंह राठौर, भू प्रकाश मालवीय, शांतिलाल गामड़, अलका यादव, योगिता सोलंकी, सारिका व्यास, राखी खंडेलवाल, तरन्नुम जहां सहित अनेक शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें
2बड़ी खबर ! ‘धुरंधर’ पर बॉलीवुड में लगा बैन ! क्या है इसका RSS कनेक्शन ? जानिए- पूरा मामला
3ईसाई समाज के सम्मेलन में हंगामा, विहिप-बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा
4उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पथराव, C-6 और C-7 कोच के कांच टूटे





