आभूषण खरीदना है और शुद्धता को लेकर चिंतित हैं ? …तो डी. सी. ज्वैलर्स आइए, यहां ‘रतलाम ज्वैलरी शो 2024’ में मिलेगी आभूषणों की विशेष शृंखला और 104 वर्ष का भरोसा

सोने की शुद्धता के मामले में रतलाम का सराफा बाजार देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। इसमें भी डीसी ज्वैलर्स 104 वर्ष के भरोसे के साथ ग्राहकों की कसौटी पर खरा साबित हो रहा है। त्यौहार के मद्देनजर यहां रतलाम ज्वैलरी शो 2024 आयोजित किया जा रहा है जो दीपावली तक चलेगा।

Oct 23, 2024 - 01:23
 0
आभूषण खरीदना है और शुद्धता को लेकर चिंतित हैं ? …तो डी. सी. ज्वैलर्स आइए, यहां ‘रतलाम ज्वैलरी शो 2024’ में मिलेगी आभूषणों की विशेष शृंखला और 104 वर्ष का भरोसा
रतलाम के सराफा बाजार स्थित डीसी ज्वैलर्स पर आयोजित रतलाम ज्वैलरी शो 2024 में उमड़ी ग्राहकों की भीड़।

रतलाम । वाव ! सोना..., चांदी..., हीरे..., मोती..., कुंदन... सबकुछ एक छत तले... और वह भी 104 वर्षों के भरोसे के साथ। जब स्वर्ण नगरी रतलाम के डी. सी. ज्वैलर्स पर यह सब उपलब्ध है तो फिर कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं। आभूषणों की रेंज और शुद्धता के मामले में अग्रणी सराफा बाजार स्थित डी. सी. ज्वैलर्स ग्राहकों की कसौटी पर खरा साबित हो रहा है।

डी. सी. ज्वैलर्स ने त्यौहार के अवसर पर ‘रतलाम ज्वैलरी शो 2024’ की अनूठी पहल की जो ग्राहकों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। यहां खरीददारों की भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही है जो दीवाली तक जारी रहेगी। बेहतर डिजाइन के खूबसूरत गहनों की विशाल शृंखला मुहैया कराने के साथ शुद्धता का खासतौर पर ध्यान रखने वाले 104 वर्षों की विरासत और परम्परा की लिए डी.सी. ज्वेलर्स की साख ग्राहकों के बीच लगातार बढ़ती जा रही है। नए शृंगारित डी. सी. ज्वैलर्स पर चल रहे रतलाम ज्वैलरी शो 2024 में सोने-चांदी के गहनों के अलावा हीरे, कुंदन, पोल्की और प्लेटेनियम की अनेकों वैरायटी देखने और खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

दीपावली तक चलेगा रतलाम ज्वैलरी शो

3 अक्टूबर को शुरू हुआ रतलाम ज्वैलरी शो 2024 ग्राहकों के रुझान को देखते हुए अब इसे दीवाली तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इससे ग्राहक इस शो का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर देशभर के शिल्पकारों की उम्दा कलाकारी के डी. सी. ज्वैलर्स पर मौजूद खूबसूरत गहनों की शृंखला से रूबरू हो सकें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।