पदोन्नति : महिला एवं बाल विकास विभाग के 25 सहायक संचालक उप संचालक बने, जानिए- किसे कहां मिली पदस्थापना

मध्यप्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने सहायक संचालक से उप संचालक पद पर पदोन्नत 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए।

पदोन्नति : महिला एवं बाल विकास विभाग के 25 सहायक संचालक उप संचालक बने, जानिए- किसे कहां मिली पदस्थापना
मप्र महिला एवं बाल विकास विभाग के 25 सहायक संचालकों को मिली पदोन्नति।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने सहायक संचालक पद से उप संचालक पद पर पदोन्नत किए गए 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक आदेश में दर्शाए गए नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।

विभाग के आदेश में उल्लेख है कि राज्य शासन के आदेश क्रमांक 1316/E-1383228/2026/50-1, दिनांक 13 जुलाई 2026 के माध्यम से सहायक संचालक से उप संचालक के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर एक सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपस्थिति प्रतिवेदन विभाग एवं संचालनालय, महिला एवं बाल विकास, भोपाल को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएंगे। निर्धारित अवधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

वर्तमान पदस्थापना पर अवकाश स्वीकृति पर रोक

आदेश में सभी संबंधित उप संचालक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान पदस्थापना स्थल पर किसी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाए। नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित होने के बाद ही अवकाश का निराकरण किया जा सकेगा। साथ ही नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति दिए जाने के बाद पूर्व जिले में यदि संबंधित अधिकारी के पास जिला कार्यक्रम अधिकारी का प्रभार है, तो वह प्रभार समाप्त माना जाएगा और उसी जिले में सहायक संचालक के पद पर कार्य करेंगे।