स्वच्छता पर लिखें गीत, उसे गाएं और हजारों रुपए के इनाम पाएं, आप भी इच्छुक हैं तो 31 मार्च की शाम तक करा लें पंजीयन

रतलामवासियों में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए नगर निगम द्वारा गीत-गायन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छ रतलाम – सुंदर रतलाम थीम पर हो रही प्रतियोगिता में हजारों रुपए के इनाम और प्रशस्ति-पत्र दिए जाएंगे। स्पर्धा में भाग लेने के लिए 31 मार्च की शाम तक पंजीयन कराया जा सकता है।

Mar 30, 2022 - 12:06
 0
स्वच्छता पर लिखें गीत, उसे गाएं और हजारों रुपए के इनाम पाएं, आप भी इच्छुक हैं तो 31 मार्च की शाम तक करा लें पंजीयन

नगर निगम की स्वच्छता गीत-गायन प्रतियोगिता 1 अप्रैल को, ‘स्वच्छ रतलाम - सुंदर रतलाम’ की थीम पर लिखना होगा गीत

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । स्वच्छता ही उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है। रतलाम शहर स्वच्छता की दौड़ में नम्बर -1 बने यह हर नागरिक का सपना है। हम सभी के प्रयासों के बिना यह सपना अधूरा है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत रतलाम शहर स्वच्छता जागरूकता के लिए स्वरचित स्वच्छता गीत और इसके गायन की स्पर्धा का आयोजन आगामी 1 अप्रैल को किया जा रहा है। प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार के साथ विभिन्न उपहार भी भेंट किए जाएंगे।

कलेक्टर और नगर निगम प्रशासक कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश और आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देशन में गीत एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए होगी। इस दौरान ‘स्वच्छ रतलाम - सुंदर रतलाम’ की थीम पर प्रतियोगियों स्वरचित गीत की प्रस्तुति गुलाब चक्कर उद्यान में 1 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से देना होगी।

150

11 हजार रुपए का मिलेगा प्रथम पुरस्कार

प्रतियोगिता में सफल रहे प्रतियोगियों को नकद राशि प्रदान की जाएगी। पहला पुरस्कार 11000, दूसरा 5100, तीसरा 2100 और प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में 1100 रुपए नकद प्रदान कि एजाएंगे। विजेताओं को प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।

500
200

31 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन

आयुक्त झारिया ने बताया स्पर्धा में शामिल होने के लिए इच्छुक व्यक्ति 31 मार्च की शाम तक पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन वाट्सएप नंबर 9229575956 पर किया जाएगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।