पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, सैलाना पुलिस ने किया गिरफतार, दो आरोपी फरार

रतलाम जिले की सैलाना पुलिस ने पिस्टल के साथ घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Sep 29, 2023 - 17:47
 0
पिस्टल लेकर घूम रहा था युवक, सैलाना पुलिस ने किया गिरफतार, दो आरोपी फरार
आरोपी के साथ सैलाना पुलिस।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना पुलिस ने देशी पिस्टल सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे पिस्टल बेचने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है। 

सैलाना पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। इस पर उप निरीक्षक आर. पी. सारस्वत व टीम द्वारा पिपलौदा फन्टा सैलाना से आरोपी ऋषिकांत पिता मोहनलाल त्रिवेदी (32) निवासी महालक्ष्मी गली सैलाना को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देशी पिस्टल जप्त हुई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त पिस्टल संदीप जाट निवासी सकरावदा वाले से 15 हजार रुपए में खरीदी थी। पिस्टल संदीप जाट और भेरूसिंह डाबी ने करीब चार माह पहले मुझे बेची थी।

पुलिस ने ऋषिकांत त्रिवेदी के विरुद्ध धारा 25 आयुद्ध अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया। अभी आरोपी भेरूसिंह डाबी व संदीप जाट फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी

  • ऋषिकांत पिता मोहनलाल त्रिवेदी (32), निवासी महालक्ष्मी गली, सैलाना

फरार आरोपी

  • भेरूसिंह पिता बलवंतसिह डाबी (28) निवासी ग्राम चौराना
  • संदीप पिता बाबूलाल जाट निवासी ग्राम सकरावदा

जप्त सामान

  • देशी पिस्टल किमती 15000/-रुपए। 

आपराधिक रिकॉर्ड

भेरूसिंह डाबी : 3 चोरी के अपराध, 1 नकबजनी, 1 धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 1 अवैध वसूली सहित कुल 6 प्रकरण।

संदीप जाट : 1 अपहरण एंव बलात्कार के 2, हत्या का 1, हत्या के प्रयास के 3, अवैध वसूली के 2 तथा फोन से गाली गलौच मारपीट के 3 सहित कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं।

इनकी भूमिका उल्लेखनीय रही

आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक मो. अय्यूब खान, उनि आर. पी. सारस्वत, मुकेश मेघवाल, फकीरचंद सोलंकी, संदीप परमार, सतीश परमार की महती भूमिका रही।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।