आप 10वीं पास हैं? इंजीनियर बनना है? तो जानिए- कब, कहां और कैसे मिलेगा एडमिशन

आप 10वीं पास हैं और इंजीनियर बनना चाहते हैं? तो यह खबर आपके लिए ही है। आप रतलाम में ही रह कर सत्र 2026-27 के लिए पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं। जानिए- पूरी प्रवेश प्रक्रिया।

May 9, 2026 - 01:18
May 9, 2026 - 01:42
 0
आप 10वीं पास हैं? इंजीनियर बनना है? तो जानिए- कब, कहां और कैसे मिलेगा एडमिशन
10वीं पास विद्यार्थियों के लिए इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका।

सिविल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 मई तक

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर आया है। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में सत्र 2026-27 के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश द्वारा जारी काउंसलिंग समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे।

प्राचार्य एंदल सिंह ने बताया कॉलेज में 10वीं पास विद्यार्थी सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में प्रवेश लेकर करियर बना सकते हैं। प्रत्येक ब्रांच में 68-68 सीटें तथा EWS वर्ग के लिए अतिरिक्त 7-7 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रक्रिया दो चरण में पूरी होगी। अतः विद्यार्थी और अभिभावक समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।

कॉलेज की प्रमुख विशेषताएं

प्रबंधन के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज में अनुभवी एवं योग्य शिक्षण स्टाफ, आधुनिक प्रयोगशालाएं, स्मार्ट क्लासरूम एवं लाइब्रेरी, कैंपस प्लेसमेंट के अवसर, छात्रावास सुविधा, SC/ST विद्यार्थियों के लिए विशेष योजनाएं भी उपलब्ध हैं

ये भी पढ़ें

पॉलिटेक्निक के बाद ये फायदे भी

प्राचार्य सिंह के अनुसार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा बहुत ही कम फीस में किया जा सकता है। इतना ही नहीं डिप्लोमा के बाद BE/B.Tech में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अवसर मिलता है।

तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए रेलवे, MPEB, DRDO, BARC सहित कई सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहते हैं। तकनीकी शिक्षा आज के समय में रोजगार और कौशल विकास दोनों के लिए मजबूत विकल्प बन चुकी है।

यह है प्रवेश प्रक्रिया

प्रथम चरण

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ : 4 मई 2026 से जारी
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि : 29 मई 2026
  • एडिट रजिस्ट्रेशन : 30 से 31 मई 2026 तक
  • चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग : 15 मई से 2 जून 2026 तक
  • कॉमन मेरिट सूची जारी होगी : 3 जून 2026 को
  • आवंटित संस्थाओं में प्रवेश : 8 जून से 13 जून 2026 तक

द्वितीय चरण

  • पुनः रजिस्ट्रेशन : 9 जून से 18 जून 2026 तक
  • चॉइस फिलिंग : 10 जून से 22 जून 2026 तक
  • मेरिट सूची जारी होगी : 23 जून 2026 को
  • प्रवेश प्रक्रिया : 27 जून से 3 जुलाई 2026 तक

नोट : इसके बाद रिक्त सीटों के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग (CLC) भी आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन

विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dte.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन से मोबाइल फोन नंबर 9993998277, 9302482586, 9425944144, 7415303202, 9407115900, 9827632297, 9993509355 पर संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।