सैलाना विधानसभा को सौगात ! विधायक डोडियार के प्रयासों से 17 प्राथमिक विद्यालयों के लिए नए भवन स्वीकृत, बाजना ब्लॉक के 12 और सैलाना ब्लॉक के 5 स्कूल शामिल

सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 17 नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन स्वीकृत हुए हैं। बाजना ब्लॉक के 12 और सैलाना ब्लॉक के 5 गांवों में बनेंगे नए स्कूल भवन। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने शेष जर्जर भवनों को भी स्वीकृत कराने के प्रयास जारी रखने की बात कही।

सैलाना विधानसभा को सौगात ! विधायक डोडियार के प्रयासों से 17 प्राथमिक विद्यालयों के लिए नए भवन स्वीकृत, बाजना ब्लॉक के 12 और सैलाना ब्लॉक के 5 स्कूल शामिल
विधायक कमलेश्वर डोडियार के प्रयासों से सैलाना विधानसभा के लिए 17 नए प्राथमिक स्कूल भवन स्वीकृत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना विधानसभा क्षेत्र में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। क्षेत्र के 17 नए प्राथमिक विद्यालय भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें बाजना विकासखंड के 12 और सैलाना विकासखंड के 5 विद्यालय शामिल हैं। विधायक कमलेश्वर डोडियार के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का रास्ता खुलेगा।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने नए प्राथमिक विद्यालय भवनों की स्वीकृति पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की समस्याओं के स्थायी निराकरण और क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सबसे प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से वे लंबे समय से शासन, प्रशासन और विधानसभा के माध्यम से क्षेत्र के जर्जर स्कूल भवनों की समस्या उठाते रहे हैं।

विधायक ने बताया कि जर्जर विद्यालय भवनों की समस्या को प्रत्येक विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाने के साथ ही शासन और जिला प्रशासन को लगातार मांग पत्र एवं प्रस्ताव भेजे जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों के जर्जर भवनों का विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नवीन भवनों की स्वीकृति इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें

प्रत्येक गांव तक शिक्षा की सुविधा पहुंचाना संकल्प

उन्होंने कहा कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक शिक्षा की बेहतर सुविधाएं पहुंचाना उनका संकल्प है। शेष जर्जर विद्यालय भवनों को भी स्वीकृति दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे, ताकि आदिवासी एवं ग्रामीण अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें। विधायक डोडियार ने कहा कि शिक्षा ही विकास की वास्तविक नींव है और बच्चों का उज्ज्वल भविष्य उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में शेष जर्जर विद्यालय भवनों को भी स्वीकृत करवाने के लिए वे शासन और प्रशासन के समक्ष लगातार प्रयास करते रहेंगे।

BAP के पदाधिकारियों ने जताया हर्ष

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पदाधिकारियों ने भी 17 विद्यालय भवनों की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे बच्चों के लिए शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, उनके उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ये भी पढ़ें

बाजना विकासखंड के 12 प्राथमिक विद्यालय

  • हांडीखोरा
  • रायपाड़ा
  • जाम्बुवानिया
  • सालरापाड़ा
  • गुंदीपाड़ा
  • छावनी कमजी
  • नरसिंग नाका
  • राजापुरा माताजी
  • धमनिया
  • कदमाला
  • डाबडी
  • सरवड़

सैलाना विकासखंड के 5 प्राथमिक विद्यालय

  • अलकाखेड़ा
  • मातर
  • बरपटी
  • शिवजी का टापरा
  • पिंडवारा

ये भी पढ़ें