अजब इश्क... 21 वर्षीय बहू और 60 साल के ससुर को हुआ इश्क़ वैलेंटाइन-डे पर चढ़ा परवान, पति को अब भी पत्नी से है वफ़ा की आस

राजस्थान के बूंदी जिले से ससुर और बहू का इश्क परवान चढ़ने का मामला सामने आया है। बहू की उम्र महज 21 साल है जबकि ससुर की 60 साल। पति को पत्नी का इंतजार है।

Mar 6, 2023 - 20:18
Mar 6, 2023 - 20:19
 0
अजब इश्क... 21 वर्षीय बहू और 60 साल के ससुर को हुआ इश्क़ वैलेंटाइन-डे पर चढ़ा परवान, पति को अब भी पत्नी से है वफ़ा की आस
21 साल की बहू को 60 साल के ससुर से हुआ इश्क।

एसीएन टाइम्स @ डेस्क । कहते हैं कि इश्क न उम्र का फासला देखती है और न ही रिश्तों की नज़दीकियां। बानगी राजस्थान से है जहां 21 साल की बहू को अपने ही 60 वर्षीय ससुर से इश्क हो गया। दोनों का इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों वैलेंनटाइन डे पर घर से भाग गए। बेचारा पति पुलिस से अपनी पत्नी को ढूंढकर लाने की गुहार लगा रहा है, उसे अब भी पत्नी से वफा की उम्मीद है।

घटना राजस्थान के बूंदी जिले के सदर थानाक्षेत्र की बताई जा रही हैं। यहां के एक गांव में रहने वाले युवक ने अपने 60 वर्षीय पिता के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि- वह पिता, मां, 21 वर्षीय पत्नी पत्नी और छोटी बेटी के साथ रहता है। मां मानसिक रोगी हैं। युवक के अनुसार इस वैलेंनटाइन डे (14 फरवरी) को उसका पिता उसकी पत्नी को भगा ले गया है।

पहले ही बताया था कि पिता की हरकतें ठीक नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी को खुश रखने के लिए मजदूरी करता था। कभी भी किसी बात के लिए उसे परेशान नहीं किया और किसी तरह की समस्या भी नहीं होने देता था, फिर भी वह चली गई। वह वापस आ जाए। युवक के अनुसार उसने पत्नी को पहले ही बता दिया था कि- मेरे पिता की हरकतें ठीक नहीं हैं, इसलिए वह उनसे ज्यादा बातचीत नहीं करे। उसका आरोप है कि उसका पिता उसकी पत्नी को डरा-धमकाकर रखता था।

उम्मीद नहीं थी ऐसा करेगी

युवक के अनुसार कुछ दिन से उसकी पत्नी बदली-बदली लग रही थी। इसे लेकर उसने उससे पूछा भी था, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। मुझे भी ऐसी कोई उम्मीद नहीं थी कि वो ऐसा कुछ करेगी। युवक ने पुलिस से जल्द से जल्द अपनी पत्नी को तलाश कर वापस लाने की गुहार लगाई है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।