झांसी रेल मंडल के 42 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति, भत्तों के रूप में 12.10 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान

झांसी रेल मंडल के 42 कर्मचारी अपनी सेवा अवधि पूरी कर नौकरी से निवृत्त हुए। रेलवे द्वारा उन्हें भत्तों के रूप में कुल 12 करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया।

Jan 31, 2024 - 18:01
Jan 31, 2024 - 23:19
 0
झांसी रेल मंडल के 42 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति,  भत्तों के रूप में 12.10 करोड़ रुपए का हुआ भुगतान
सेवा निवृत्त रेलकर्मियों को सेवा पंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जड़ित पदक प्रदान किए गए।अधिकारी।

एसीएन टाइम्स @ झाँसी l उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल से 42 कर्मचारी बुधवार को सेवानिवृत्त हुए। समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 12.10 करोड़ रुपए का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों को उनके भत्तों की राशि भुगतान की। इसके साथ ही उन्हें सेवा प्रमाण पत्र, पीपीओ, सेवा पंजिका की प्रमाणित छायाप्रति एवं स्वर्ण जड़ित पदक भी प्रदान किए गए। समारोह में वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक संतोष कुमार, वरिष्ठ  मण्डल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी एवं जी. पी. मिश्रा और मण्डल कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Manish Kumar Shukla दो दशक से भी ज्यादा समय से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय। अमर उजाला, बीपीएन टाइम्स, दैनिक आज, कृषक वंदना आदि समाचार-पत्र एवं पत्रिकाओं में सेवाएं देते हुए लोक कल्याणकारी पत्रकारिता करते हुए समाज, शासन व प्रशासन के मध्य सेतु के रूप में कार्य करने का लंबा अनुभव। बतौर अभिभाषक/अधिवक्ता न्यायिक मामलों में जनता की सेवा और उनके हित रक्षण के लिए जनसमस्याओं के निस्तारण और समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत। विद्यालय संचालन और अध्यापन का पूर्व अनुभव।