बैठक में संकल्प ! कांग्रेस 6 अप्रैल को करेगी प्रदर्शन, टैक्स बढ़ाने और जनविरोधी प्रस्तावों का होगा विरोध
रतलाम में शहर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रभारी एवं विधायक प्रताप ग्रेवाल और विधानसभा प्रभारी प्रकाश चौकसे की उपस्थिति में हुई। इसमें 6 अप्रैल को होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान हुआ।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कांग्रेस ने नगर निगम सम्मेलन से पहले ही महापौर सहित सत्तापक्ष को घेरने के लिए प्रदर्शन करने की तैयारी की है। प्रदर्शन 6 अप्रैल 2026 को होगा। इस दौरान पार्टी नगर सरकार के जनविरोधी प्रस्तावों का विरोध किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को हुई शहर कांग्रेस की बैठक में जिला प्रभारी एवं सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल और विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने संकल्प लिया।
बैठक का आयोजन कस्तूरबा नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि सरदारपुर के विधायक ग्रेवाल और विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे रहे। इसमें वार्ड अध्यक्ष, मंडलम और सेक्टर पदाधिकारी, पार्षद दल, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक सहित सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। शहर के चारों ब्लॉक अध्यक्षों ने नवगठित संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की। इस दौरान नगर निगम के प्रस्तावों, संभावित टैक्स बढ़ोतरी और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी व्यापक चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और जनहित की अनदेखी को लेकर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निगम जनसेवा के बजाय कमाई का माध्यम बनता जा रहा है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आवाज उठाएंगे।
ये भी पढ़ें
इन मुद्दों पर होगा प्रदर्शन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रदर्शन किया जाएगा। यह नगर निगम सम्मेलन के पूर्व होगा। निगम सम्मेलन में कई प्रकार के टैक्स बढ़ाने सहित कई जनविरोधी प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार महंगाई, सीवरेज और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना अन्यायपूर्ण है। कांग्रेस इसका जोरदार प्रदर्शन करेगी। जिला प्रभारी ग्रेवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी 2027 के निगम और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से हर वार्ड में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं विधानसभा प्रभारी चौकसे ने 6 अप्रैल को होने वाले जन आक्रोश प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
ये भी पढ़ें
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने पर जोर
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने युवाओं की भागीदारी और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनसंपर्क का यह सबसे प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए अधिक से अधिक लोगों तक मुद्दों को पहुंचाया जा सकता है। पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि नगर निगम सामाजिक संस्था है, यह कोई दुकान नहीं है जहां से व्यक्ति कमाई करे। यहां सभी को सेवा करनी चाहिए ना कि अर्थव्यवस्था के पीछे दौड़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें
इन्होंने भी किया संबोधित
बैठक की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया। बैठक को पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, राकेश झालानी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। संचालन रजनीकांत व्यास ने किया। आभार प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष यास्मीन शेरानी ने व्यक्त किया।





