ABVP की मालवा प्रांत की कार्यकारिणी में रतलाम के 7 कार्यकर्ताओं को मिली जगह, 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई घोषणा

एबीवीपी के मालवा प्रांत की कार्यकारिणी में रतलाम जिले के 7 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

Dec 17, 2023 - 00:36
Dec 17, 2023 - 20:24
 0
ABVP की मालवा प्रांत की कार्यकारिणी में रतलाम के 7 कार्यकर्ताओं को मिली जगह, 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई घोषणा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मालवा प्रांत की कार्यकारिणी मे रतलाम के 7 कार्यकर्ताओं को मिली जगह।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 69वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में आयोजित हुआ। चार दिवसीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि देश के गृह मंत्री अमित शाह रहे। इस दौरान मालवा प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें रतलाम जिले के 7 कार्यकर्ताओं को स्थान मिला। विनोद सिरोही को रतलाम जिला संगठन मंत्री बनाया गया है।

विनोद सिरोही

मालवा प्रांत की कार्यकारिणी में रतलाम की रागिनी यादव को प्रांत सहमंत्री, प्रो. रक्षित मेहता को प्रांत सहप्रमुख (सविष्कार), अंजू सूर्यवंशी को प्रांत सहसंयोजक (एसएफएस) बनाया गया है। रतलाम के विवेक पालीवाल, माही शर्मा, जावरा के सत्यम दवे और व आलोट के जतिन दायमा को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। ईष्ट-मित्रों ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।