मध्य प्रदेश में डॉक्टरों के थोकबंद तबादले, 81 डॉक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां, जानिए- कहां-कहां के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले

मप्र शासन द्वारा 81 डॉक्टरों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। इससे कई जिलों के सीएमएचओ और सिविल सर्जन भी प्रभावित हुए हैं।

Jul 6, 2023 - 00:20
Jul 6, 2023 - 00:46
 0
मध्य प्रदेश में डॉक्टरों के थोकबंद तबादले, 81 डॉक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां, जानिए- कहां-कहां के सीएमएचओ और सिविल सर्जन बदले
मप्र में डॉक्टरों के थोकबंद तबादले।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । मप्र शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय ने थोकबंद डॉक्टरों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा 81 डॉक्टरों को उनकी योग्यता के अनुसार नहीं आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

जारी तबादला आदेश के अनुसार इससे कई जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, टीकाकरण अधिकारी, क्षय चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा संयुक्त संचालक (दंत स्वास्थ्य), अधीक्षक- क्षय रोग चिकित्सक, संचालक क्षय रोग प्रदर्शन तथा प्रशिक्षण केंद्र भोपाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवार कल्याण अधिकारी, प्रमुख खंड चिकित्स अधिकारी एवं डीएचओ संवर्ग भी शामिल हैं। डॉक्टरों के वेतमान पर भी बदलाव हुआ है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।