अकादमिक संवाद : सीएम राइज विनोबा स्कूल के इनोवेशन पर उप प्राचार्य ने डाला प्रकाश, विश्व के टॉप-3 स्कूलों में शामिल करने की जटिल प्रक्रिया भी बताई

रतलाम । इनोवेशन के लिए विश्व के टॉप-3 में चुने गए सीएम राइज स्कूल में अकादमिक संवाद का आयोजन कर संस्था और विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए रच्चा की गई।

Sep 30, 2024 - 23:03
Oct 1, 2024 - 00:38
 0
अकादमिक संवाद : सीएम राइज विनोबा स्कूल के इनोवेशन पर उप प्राचार्य ने डाला प्रकाश, विश्व के टॉप-3 स्कूलों में शामिल करने की जटिल प्रक्रिया भी बताई
अकादमिक संवाद के दौरान संबोधित करते सीएम राइज विनोबा स्कूल के उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल में सोमवार को अकादमिक संवाद का आयोजन किया गया। इसमें उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर ने संस्था के विश्व के टॉप थ्री स्कूलों में शामिल किए जाने की अंतरराष्ट्रीय संस्था T4 एजुकेशन की प्रक्रिया बताई। उन्होंने संस्था के इनोवेशन के बारे में भी बताया। इस दौरान स्कूल के त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा भी की गई।

सीएम राइज विनोबा स्कूल में विभिन्न शैक्षणिक अवधारणाओं पर हुए अकादमिक संवाद में 30 शिक्षकों ने सहभागिता की। उप प्राचार्य राठौर ने संस्था के विश्व के टॉप-3 विद्यालयों में शामिल होने की जटिल प्रक्रिया और चुनौतीपूर्ण यात्रा की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने सायकल ऑफ ग्रोथ, विनोबा मॉडल ऑफ पेरेंटल इंगेजमेंट, शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेन्ट से विद्यार्थियों और कम्युनिटी में आए सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।

राठौर ने वैश्विक संस्था टी-फोर एजुकेशन द्वारा एक स्ट्रांग स्कूल कल्चर वाले स्कूल के रूप में चिह्नित होने के पैरामीटर्स पर चर्चा की। इस दौरान आगामी कार्य-योजना भी प्रस्तुत की गई। शिक्षक शोभा ओझा, मीनाक्षी अग्रवाल ने अपने अनुभव सुनाए। इस दौरान कई शिक्षक भाव-विभोर हो गए।

संवाद के अगले चरण में त्रैमासिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर राजाराम सेकवाड़िया, स्थानीय परीक्षा पर मनीषा चौधरी और परिणामों के निष्कर्ष और परिणाम सुधार पर भावना रावत ने प्रस्तुति दी। प्राचार्य संध्या वोरा ने भी संबोधित किया। संचालन हिना शाह ने किया। आभार सुनीता पंवार ने व्यक्त किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।