नई पदस्थापना ! अब APC अशोक लोढ़ा होंगे रतलाम के जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर ने अनीता सागर के स्थान पर सौंपी जिम्मेदारी
रतलाम कलेक्टर ने प्रशासनिक कार्य में सुविधा की दृष्टि से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पद पर नई पदस्थापना की है। यह पदस्थापना अन्य आदेश या पद की पूर्ति होने तक रहेगी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी पद की जिम्मेदारी एपीसी अशोक लोढ़ा को सौंपी है। लोढ़ा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशासकीय कार्य की सुविधा की दृष्टि से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर को पदभार से मुक्त किया गया है। उनके स्थान पर अतिरिक्त परियोजना अधिकारी (आर.एम.एस.ए) रतलाम को प्रभारी बनाया गया है। लोढ़ा अन्य आदेश तक अथवा पद की पूर्ति तक जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रशासकीय एवं वित्तीय प्रभार संभालेंगे।
ये भी पढ़ें
सूत्रों के अनुसार कलेक्टर ने यह कार्रवाई प्रशासकीय कार्य में हो रही असुविधा के चलते किया है। बताया जा रहा है कि अनीता सागर कार्यों के संपादन में पूरी दक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहीं थी। बता दें कि सागर की सेवानिवृत्ति भी काफी नजदीक है। इसलिए खुद वे भी चाहती थीं कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए।
ये भी पढ़ें




