भ्रष्टाचार : 73 लाख की मिट्टी, फसल और चारा खा गया कृषि विस्तार अधिकारी, कलेक्टर ने दर्ज करवा दी FIR, जानिए- क्या है मामला

मप्र के रतलाम जिले में कृषि विस्तार अधिकारी के विरुद्ध 73 लाख रुपए के गबन का केस दर्ज किया गया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश कलेक्टर द्वारा दिए गए थे।

May 1, 2022 - 10:24
 0
भ्रष्टाचार : 73 लाख की मिट्टी, फसल और चारा खा गया कृषि विस्तार अधिकारी, कलेक्टर ने दर्ज करवा दी FIR, जानिए- क्या है मामला
भ्रष्टाचार

2019 से 21 के दौरान रतलाम जिले के कृषि फार्म पर कार्य करवाने के दौरान कृषि विस्तार अधिकारी धनपाल सिंह तोमर द्वारा गबन किए जाने का है आरोप

@ रतलाम । जिले के कृषि विस्तार अधिकारी धनपाल सिंह तोमर के खिलाफ नामली पुलिस थाने में 73 लाख रुपए गबन का केस दर्ज किया गया है। आरोपी तोमर पर पंचेड़ स्थित कृषि फार्म के प्रबंधन  के दौरान मिट्टी, फसल और चारा बेच कर राशि हजम करने का आरोप है। 

रतलाम के नामली थाने में लाखों रुपए के गबन करने वाले कृषि विस्तार अधिकारी विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी धनपाल सिंह तोमर ने कृषि विभाग के पंचेड़ स्थित कृषि फार्म के प्रबंधन कार्य के दौरान 73 लाख रुपए से ज्यादा का गबन किया। कृषि फार्म में वित्तीय अनियमितताए मिलने के बाद विभागीय जांच में धनपाल सिंह तोमर को लाखों रुपए के भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया। जिस पर रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर कृषि विभाग के नोडल अधिकारी ने एफआईआर दर्ज करवाई। 

जानकारी के अनुसार आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी तोमर कृषि विभाग के पंचेड़ स्थित कृषि फार्म पर 2019 से 21 के बीच कार्य करवाए। इस दौरान अधिकारी ने कृषि फार्म की जमीन पर अवैध उत्खनन करवा कर 52 लाख रुपए से अधिक की मिट्टी और मुरम बेच दी। बीज उत्पादन में भी हेरफेरी की गई। कृषि फार्म पर पशु चारे को भी अधिकारी ने बेज कर राशि हड़प ली। इस तरह करीब 71 लाख के गबन का मामला सामने आने पर एफआईआर दर्ज करवाई गई।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।