रतलाम में रंगदारी ! दुकान चलानी है तो डेढ़ करोड़ रुपए दो वरना खत्म कर देंगे परिवार, सराफा व्यापारी को रंगबाजों ने धमकाया, केस दर्ज

रतलाम में एक प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी से 1.5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने और परिवार को खत्म करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रतलाम में रंगदारी ! दुकान चलानी है तो डेढ़ करोड़ रुपए दो वरना खत्म कर देंगे परिवार, सराफा व्यापारी को रंगबाजों ने धमकाया, केस दर्ज
रतलाम के सराफा व्यापारी से मांगी रंगदारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर के एक सराफा व्यापारी की दुकान में दिनदहाड़े घुसकर रंगदारी करने और डेढ़ करोड़ रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने व्यापारी को धमकी दी है कि अगर दुकान चलानी है तो रुपए देना पड़ेंगे अन्यथा परिवार को खत्म कर देंगे। व्यापारी की शिकायत पर माणक चौक पुलिस ने दो रंगबाजों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

Google NewsFollow Us

जानकारी के अनुसार चांदनी चौक निवासी 45 वर्षीय सराफा व्यापारी विमल मांडोत ने माणक चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गत 13 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी बंटी गुगलिया (रतलाम) और चयन सोनी (इंदौर) ने चांदनीचौक स्थित उनकी दुकान में घुसकर गाली-गलौज की। आरोपियों ने उनसे बेटे दक्ष व कर्मचारियों के सामने डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की।

ये भी पढ़ें

आरोपियों ने धमकी दी है कि यदि दुकान चलानी है तो राशि देनी होगी, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। मंडोत के अनुसार इसके बाद से से वे और उनका परिवार काफी डरा हुआ है और मानसिक तनाव है। इसके चलते ही अभी तक उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, परंतु व्यापारी साथी अजय यादव और विनोद शर्मा द्वारा हौसला बढ़ाए जाने पर उन्होंने उन्होंने पुलिस की शरण ली।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने दर्ज किया केस

​माणक चौक पुलिस के अनुसार फरियादी विमल मांडोत की शिकायत पर आरोपी बंटी गुगलिया और चयन सोनी के विरुद्ध अवैध वसूली और धमकाने का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच और आरोपियों की तलाश की जा रही है।