रतलाम शहर विधानसभा : कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ‘दादा’ 27 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन, बाजना बस स्टैंड से निकलेगी नामांकन रैली

रतलाम शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी 27 अक्टूबर को रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।

Oct 26, 2023 - 23:05
Oct 26, 2023 - 23:06
 0
रतलाम शहर विधानसभा : कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ‘दादा’ 27 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन, बाजना बस स्टैंड से निकलेगी नामांकन रैली
पारस सकलेचा 'दादा', प्रत्याशी- कांग्रेस, रतलाम शहर विधानसभा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ‘दादा’ 27 अक्टूबर (शुक्रवार) को नामांकन दाखिल करेंगे। सकलेचा रैली के रूप में नए कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।

शहर कांग्रेस के अनुसार पूर्व महापौर और कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा की नामांकन रैली सुबह 10:00 बजे बाजना बस स्टैंड चौराहे से निकलेगी। यह चांदनी चौक, घास बाजार, खेरादी वास, डालूमोदी बाजार, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहर सराय, न्यू रोड, दो बत्ती, स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहा, महू रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां रिटर्निंग अधिकारी शहर एसडीएम के कक्ष में नामांकन दाखिल होगा।

150

इन्होंने की रैली सफल बनाने की अपील

500
200

नामांकन जमा करने के दौरान शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, गणेश यादव, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसत जैदी, एनएसयूआई शहर अध्यक्ष नीतेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महिप मिश्रा, इंटक अध्यक्ष अरविंद सोनी आदि ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से नामांकन रैली में शामिल होने की अपील की है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।