रतलाम शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष यथावत, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में 10 महासचिव और 10 सचिव शामिल
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रतलाम शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की। शांतिलाल वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद जारी इस सूची में कुल 31 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अध्यक्ष पद पर मौजूदा अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा को ही रिपीट किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले द्वारा जारी सूची में 1 संगठन महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 10-10 महामंत्री और सचिव, 1 प्रवक्ता तथा 1 सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई है। इसमें पार्षद कमरुद्दीन कचवाय संगठन महामंत्री जबकि एडवोकेट चंद्रमोहन मेहता कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
ये बने पदाधिकारी
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर रजनीकांत व्यास, यास्मीन शेरानी, अमरसिंह शेखावत, रामचंद्र धाकड़, नासिर कुरैशी और विजय उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर डॉ. मुस्तफा महूवाला, बसंत पण्ड्या, हसमतुल्ला शेख, हितेश पेमल, गणेश यादव, अनिल भटनागर, सोनू व्यास, सलीम बागवान, रमेश पोरवाल और हरविंदर सिंह नंदरा को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें
इसी तरह सचिव पद पर रवि वर्मा, ईश्वरसिंह गामड़, आशिफ अली अस्सू, मंजुबाला, इक्का बेलूत, देवेंद्र गुर्जर सरदाना, राधा प्रजापति, पवन सुयल, दिलीप कौशल चाकी, शाकिर अंसारी की नियुक्ति की गई है। वहीं सुजीत उपाध्याय को प्रवक्ता बनाया गया है। बता दें कि उपाध्याय को जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने भी अपनी टीम में प्रवक्ता बनाया है।रोहित मीणा सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें
15 विशेष आमंत्रित सदस्य भी
रतलाम शहर कांग्रेस में 17 विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, पूर्व शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, राकेश झालानी, महेंद्र कटारिया, पूर्व उप महापौर सतीश पुरोहित, मुबारिक खान, जोएब आरिफ, केसरबाई, चंद्रप्रकाश पुरोहित, नरेंद्र जोशी, श्रीनिवास जाधव, शैलेंद्र सिंह अठाना, धर्मेंद्र मंडवारिया, साबिर भाई, देवचंद सांकला और भंवरसिंह चौहान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें










