शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच की सामान्य ज्ञान, प्रश्न मंच व वाद-विवाद प्रतियोगिता 20 अगस्त को, विद्यार्थी और शिक्षक भाग ले सकेंगे

शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा रविवार को विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सामान्य ज्ञान, प्रश्न मंच और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Aug 19, 2023 - 22:32
Aug 19, 2023 - 22:38
 0
शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच की सामान्य ज्ञान, प्रश्न मंच व वाद-विवाद प्रतियोगिता 20 अगस्त को, विद्यार्थी और शिक्षक भाग ले सकेंगे
प्रश्नमंच और वाद विवाद प्रतियोगिता।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन मंच द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सामान्य ज्ञान, प्रश्न मंच तथा वाद-विवाद स्पर्धा शामिल है।

संस्था अध्यक्ष दिनेश शर्मा व सचिव दिलीप शर्मा ने बताया कि माणक चौक हायर सेकंडरी स्कूल में 20 अगस्त को सुबह 11.00   स्पर्धा का आयोजन होगा। इसमें जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। शिक्षकों के लिए भी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद का विषय ‘विद्यार्थियों के लिए सोशल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव’ तथा शिक्षकों के लिए ‘महिला अपराधों के लिए जिम्मेदार कौन’ रहेगा।

इन्होंने की अपील

स्पर्धा में भाग लेने का अनुरोध डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, गोपी मिश्रा, गोपाल जोशी, कृष्णचंद्र ठाकुर, नरेंद्रसिंह राठौड़, राधेश्याम तोगड़े, श्यामसुंदर भाटी, मदनलाल मेहरा, रमेश उपाध्याय, नरेंद्रसिंह पंवार, कविता सक्सेना, रक्षा के. कुमार, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड’, आरती त्रिवेदी, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, देवेंद्र वाघेला, कमलसिंह राठौड़, नूतन मजावदिया, मिथिलेश मिश्रा, चंद्रशेखर लश्करी, स्वतंत्र दशोत्तर, अंजुम खान, रघुनाथ खराड़ी, वीरेंद्र कैथवास आदि ने किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।