सेवा की उत्कृष्टता को सम्मान : रतलाम ASP राकेश खाखा सहित MP के 201 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पदक, देखें List

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए मध्य प्रदेश के 210 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है। इसमें रतलाम एएसपी राकेश खाखा सहित रतलाम रेंज के 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Mar 23, 2024 - 15:34
Mar 23, 2024 - 19:49
 0
सेवा की उत्कृष्टता को सम्मान : रतलाम ASP राकेश खाखा सहित MP के 201 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पदक, देखें List
पुलिस विभाग द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के 210 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान करने हेतु चुना गया है। इसमें रतलाम के एडिशनल एसपी (ASP) राकेश कुमार खाखा सहित रतलाम रेंज के 10 पुलिसकर्मी भाग्यशाली रहे हैं। इनमें रतलाम जिले के 7 और नीमच जिले के 3 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने एसीएन टाइम्स को बताया कि मप्र के पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश से अति उत्कृष्ट सेवा पदक और उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की है। इसमें रतलाम रेंज के 10 पुलिसकर्मी शामिल हैं। रतलाम के ASP राकेश खाखा, नीमच के आरक्षक (कार्यभारित प्रधान आरक्षक) कमलसिंह चौहान एवं थाना वागहाना में पदस्थ आरक्षक (कार्यभारित प्रधान आरक्षक) अजीत सिंह पंवार, रतलाम के सुरेंद्र सिंह मैड़ा, डीडीनगर थाने की आरक्षक अर्चना बाथरी, 24वीं वाहिनी वि.स. बल जावरा के महेंद्र सिंह और सीसीटीएनएस शाखा के आरक्षक (कार्यभारित प्रधान आरक्षक) लोमेश शर्मा का चयन उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए हुआ है।

150

ये अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए सम्मानित

500
200

डीआई सिंह के अनुसार रेंज के 3 पुलिसकर्मियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए भी चुना गया है। इनमें रतलाम के प्रधान आरक्षक हुकुम सिंह सिसौदिया, डीपीओ नीमच के प्रधान आरक्षक (कार्यभारित सहायक उप निरीक्षक) भेरूसिंह शक्तावत एवं सैलाना थाने के आरक्षक (कार्यभारित प्रधान आरक्षक) इस्माइल शाह शामिल हैं। डीआईजी ने इन सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

2018 में गृह मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था पुरस्कार

बता दें कि, भारत सरकार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजपत्र में 28 जुलाई 2018 को प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक तथा उत्कृष्ट सेवा पदक स्थापित किया गया था। इसके लिए प्रतिवर्ष देशभर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।