रतलाम : मनीष शर्मा पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत, शर्मा ने पूर्व गृहमंत्री कोठारी सहित सांसद और विधायक का जताया आभार

रतलाम के मनीष शर्मा को पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

Oct 15, 2023 - 12:08
 0
रतलाम : मनीष शर्मा पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य मनोनीत, शर्मा ने पूर्व गृहमंत्री कोठारी सहित सांसद और विधायक का जताया आभार
मनीष शर्मा (सदस्य- पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति, चर्चगेट-मुंबई)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष शर्मा को पश्चिम रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उक्त नियुक्ति रतलाम सांसद की अनुशंसा और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर की गई है।

हाल ही में भाजपा के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने मनीष शर्मा को प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक के पद पर मनोनीत किया है। यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा, मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुशंसा पर की गई। अपनी नियुक्ति पर शर्मा ने पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक सहित प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।