पूरी रात बरसे बादल, जिले में 44 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी दर्ज, 24 घंटे में सर्वाधिक 85 मिमी रावटी में हुई

रतलाम जिले में अब तक औसत 44 इंच से अधिक बारिश दर्ज हो चुकी है। इसमें से करीब सवा इंच बारिश बीते 24 घंटे में हुई।

Sep 16, 2022 - 20:05
 0
पूरी रात बरसे बादल, जिले में 44 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी दर्ज, 24 घंटे में सर्वाधिक 85 मिमी रावटी में हुई
बारिश।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत पार हो गया है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 1120.64 मिलीमीटर अर्थात 44 इंच से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 834.40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।

गुरुवार देर शाम से बारिश शुरू हो गई थी जो रातभर जारी रही। शुक्रवार सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान जिले में औसतन लगभग 31.65 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 8 मिलीमीटर, जावरा में 32 मिलीमीटर, ताल में 2 मिलीमीटर, पिपलौदा में 39 मिलीमीटर, बाजना में 10 मिलीमीटर, रतलाम में 32 मिलीमीटर, रावटी में 85 मिलीमीटर तथा सैलाना में 45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।