नेशनल लोक अदालत 14 मई को, BSNL से संबंधित मामलों का किया जाएगा समाधान, 10 से 50 फीसदी तक छूट का मिल सकता लाभ

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को होगा। इसमें बीएसएनएल से जुड़े मामलों में 10 से 50 फीसदी तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

May 1, 2022 - 02:19
May 1, 2022 - 02:20
 0
नेशनल लोक अदालत 14 मई को, BSNL से संबंधित मामलों का किया जाएगा समाधान, 10 से 50 फीसदी तक छूट का मिल सकता लाभ
राष्ट्रीय लोक अदालत।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा 14 मई को सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों को निराकरण किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार भारत संचार निगम लिमिटेड ने भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से संबंधित लगभग 289 प्रकरणों को रतलामजावरासैलाना एवं आलोट न्यायालयों मे प्रस्तुत किया है। नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए रतलामजावरासैलराना एवं आलोट के न्यायालयों में संबंधित खण्डपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

150

10 सेस 50 फीसदी तक मिल सकता है लाभ

निगम ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है। उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार प्रकरण निराकरण के लिए बीएसएनएल के कार्यालय में भी 14 मई के पूर्व सम्पर्क कर छूट का फायदा उठा सकते हैं। बीएसएनएल ने आपसी समझौते से 10 से 50 प्रतिशत तक छूट का लाभ लेकर प्रकरण निपटाने की अपील की है।

500
200
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।