भारत पहुंच ही गया Omicron, कर्नाटक में दो लोग मिले संक्रमित, संपर्क में आए 5 लोगों के सैम्पल जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे

कोरोना का नया घातक वेरिएंट ओमिक्रोन भारत पहुंच गया है। यहां कर्नाटक में दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि के साथ अलर्ट जारी किया है।

भारत पहुंच ही गया Omicron, कर्नाटक में दो लोग मिले संक्रमित, संपर्क में आए 5 लोगों के सैम्पल जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी जानकरी, 66 और 46 साल के पुरुष हैं संक्रमित

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । दुनिया के विभिन्न देशों में हड़कंप मचाने वाला कोरोना का ओमिक्रोन (Omicron) वेरिएंट भारत आ पहुंचा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में दो पुरुष इस वेरिएंट के संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए 5 लोगों के सैंपल जीनोमिक सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। ओमिक्रोन डेल्टा वेरिएंट से 5 गुना घातक है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता ली। इसमें उन्होंने कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट की दस्तक होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया देश के कर्नाटक में दो लोगों में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। मरीजों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए मरीजों की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। ये 66 और 46 वर्षीय पुरुष हैं। इनकी कॉटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

लव अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि ओमिक्रोन वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट की तुलना में 5 गुना ज्यादा घातक है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बहुत जरूरी हो गया है। इससे मास्क ही ही हमे बचा सकता है। यह युनिवर्सल वैक्सीन है अतः लोग जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाएं। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और नियमित अंतराल पर हाथ धोते रहने के लिए भी कहा है।

बता दें कि Omicron वेरिएंट के बारे में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका से पता चला था। इसके बाद से अब तक यह 29 देशों तक पहुंच चुका है। अभी तक इससे करीब 373 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके भारत में पहुंचने का पता चलते ही पूरा देश सतर्क हो गया है। भारत में आने वाले विदेशी यात्रियों की टेस्टिंग और जांच-पड़ताल तेज़ कर दी गयी है।

ओमिक्रोन प्रभावित देश से भारत आए 3476 लोग, 6 कोविड पॉजिटिव मिले

ओमिक्रोन वेरिएंट प्रभावित हाईरिस्क वाले देशों से भारत के हवाईअड्डों पर 11 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अब तक उतरी हैं। इन फ्लाइट्स से 3,476 लोग अब तक भारत आए। ऐसे सभी लोगों की जांच की जा रही है। इस दौरान 6 लोगों के कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा की जा चुकी है। कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट को ध्यान में रखते हुए संशोधित दिशानिर्देश भी लागू किए गए हैं। RT-PCR कराने के सात ही कोविड पॉजिटिव यात्रियों के सैम्पल्स की जीनोमिक सीक्वेंसिंग भी कराई जा रही है।

यह भी देखें... Social Concerns of RSS : 1 लाख गांव में 3.50 लाख स्वास्थ्य सैनिकों की मदद से कोरोना की तीसरी लहर से मानवता को बचाएगा